Zomato Layoffs: पहले मालिक ने छोड़ी नौकरी, अब कर्मचारी भी खतरे में

Zomato Layoffs जोमैटो में इस्तीफा देने वालों से संख्या लगातार बढ़ रही है. सह-संस्थापक मोहित गुप्ता के इस्तीफा देने से पहले भी कई अधिकारियों ने भी इस्तीफा दिया. गुप्ता के इस्तीफा को कंपनी की तीसरी सबसे बड़ा इस्तीफा बताया जा रहा है.

Meta Layoffs की खबर के बाद ऑनलाइन फूड ऑर्डर और डिलिवरी मंच जोमैटो (Zomato) में भी बड़ी छंटनी की खबर सामने आ रही है. सह-संस्थापक मोहित गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद ऐसी खबर है कि कंपनी 3 से 4 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली है.

संस्थापक मोहित गुप्ता ने 18 नवंबर को पद से दिया था इस्तीफा

मालूम हो जोमैटो के सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने शुक्रवार 18 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. गुप्ता साढ़े चार साल पहले जोमैटो से जुड़े थे. उन्हें वर्ष 2020 में कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद से सह-संस्थापक के रूप में पदोन्नत किया गया था. इस्तीफा देने के बाद गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि वह जोमैटो से आगे बढ़ने का फैसला कर रहे हैं ताकि जीवन में अन्य क्षेत्रों में कुछ नया तलाश किया जा सके. जोमैटो ने कहा कि गुप्ता को कंपनी अधिनियम, 2013 और सूचीबद्ध नियमों के तहत प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी के रूप में नामित नहीं किया गया था.

Also Read: Meta Layoffs: मेटा पर जल्द बड़े पैमाने पर होगी छंटनी, क्या भारतीय कर्मचारियों पर भी पड़ेगा इसका असर?

जोमैटो से हो सकती है 3 से 4 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी

मनीकंट्रोल के अनुसार जोमैटो में 3 से 4 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है. फिलहाल 3800 कर्मचारी जोमैटो में कार्यरत हैं.

2020 में भी हुई थी जोमैटो में छंटनी

जोमैटो में 2020 में भी छंटनी हुई थी. कोरोना महामारी के दौर में कंपनी ने 520 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था. उस समय बताया गया था कि व्यापार में आयी मंदी के कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया.

सह-संस्थापक मोहित गुप्ता से पहले ये भी दे चुके हैं इस्तीफा

जोमैटो में इस्तीफा देने वालों से संख्या लगातार बढ़ रही है. सह-संस्थापक मोहित गुप्ता के इस्तीफा देने से पहले भी कई अधिकारियों ने भी इस्तीफा दिया. गुप्ता के इस्तीफा को कंपनी की तीसरी सबसे बड़ा इस्तीफा बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >