Yuvraj Singh Net Worth: सिक्सर किंग युवराज सिंह कितनी संपत्ति के हैं मालिक, दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में हैं शामिल

Yuvraj Singh Net Worth: टीम इंडिया के पूर्व खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके बल्ले की धार अब भी कम नहीं हुई है. मास्टर्स लीग टी20 2025 में युवराज बल्ले से मैदान में छक्कों और चौकों की बरसात कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली. युवराज केवल क्रिकेट में ही सिक्सर किंग नहीं हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी ‘सिक्सर किंग’ हैं.

Yuvraj Singh Net Worth: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी युवराज सिंह की कमाई में कमी नहीं आई है. बल्कि उनकी कमाई और बढ़ गई है. युवराज सिंह अलग-अलग तरह से कमाई कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनकी कुल कमाई (Net Worth) करीब 304 करोड़ रुपये है. युवराज सिंह दुनिया के टॉप 10 अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं.

युवराज सिंह की कहां-कहां से होती है कमाई

2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज सिंह मुख्य रूप से विज्ञापनों से कमाई करते हैं. युवी, “युवराज सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” (YSCE) नाम से क्रिकेट अकादमी चलाते हैं, जिससे उनको अच्छी कमाई होती है. इसके अलावा युवी कई ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये की कमाई होती है. युवराज सिंह को बीसीसीआई से पेंशन भी मिलती है.

आलीशान अपार्टमेंट के मालिक हैं युवराज सिंह

युवराज सिंह का मुंबई में दो आलीशान अपार्टमेंट है. जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है. इसके अलावा में युवी के गोवा और चंडीगढ़ में भी घर हैं.

महंगी गाड़ियों के भी शौकिन हैं युवराज सिंह

युवराज सिंह महंगी गाड़ियों के भी शौकिन हैं. उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, लॉम्बिरिगनी बीएमडब्ल्यू एम5 ई60, बीएमडब्ल्यू X6M और ऑडी क्यू 5 गाड़ियां हैं.

दुनिया के टॉप 10 अमीर क्रिकेटर

सचिन तेंदुलकर – 1478 करोड़ रुपये
महेंद्र सिंह धोनी – 965 करोड़ रुपये
विराट कोहली – 799 करोड़ रुपये
रिकी पोंटिंग – 608 करोड़ रुपये
ब्रायन लारा – 521 करोड़ रुपये
शेन वॉर्न – 434 करोड़ रुपये
जैक्स कैलिस – 417 करोड़ रुपये
वीरेंद्र सहवाग – 347 करोड़ रुपये
शेन वॉटसन – 347 करोड़ रुपये
युवराज सिंह – 304 करोड़ रुपये

युवराज सिंह का क्रिकेट करियर

युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 3 शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से 1900 रन बनाए हैं और 9 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं वनडे में 14 शतक और 52 अर्धशतकों की मदद से 8701 रन बनाए हैं और 111 विकेट भी लिए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में युवी ने 8 अर्धशतकों की मदद से 1177 रन और 28 विकेट लिए हैं. युवराज आईपीएल में भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 132 मैचों में 13 अर्धशतक की मदद से 2750 रन बनाए हैं और 36 विकेट भी चटकाए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >