Wipro Bonus Share: भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी दे रहीं है बोनस शेयर, जानें रिकार्ड डेट

Wipro Bonus Share: भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी, विप्रो लिमिटेड, ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने की योजना की घोषणा की है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि 17 अक्टूबर 2024 को विप्रो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी और इसे मंजूरी दी जाएगी.

Wipro Bonus Share: भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी, विप्रो लिमिटेड, ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने की योजना की घोषणा की है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि 17 अक्टूबर 2024 को विप्रो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी और इसे मंजूरी दी जाएगी. यह जानकारी विप्रो के शेयरधारकों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बोनस शेयर जारी होने से उनके निवेश में बढ़ोतरी की संभावना है. 

विप्रो के निदेशक मंडल ने गुरुवार को अपने दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी, जिसे निवेशकों ने एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा. आईटी फर्म ने 17 अक्टूबर को घोषणा की कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 21% बढ़कर 3,209 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2,646 करोड़ रुपये था. इसके साथ ही, कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान भी किया.

Also Read: IRCTC: रेलवे के बदल गए नियम, बिना दलालों के मिलेंगे टिकट 

यह 2019 के बाद कंपनी द्वारा बोनस शेयर जारी करने का पहला अवसर है और कंपनी के इतिहास में 14वीं बार बोनस शेयर जारी किए जा रहे हैं, जिससे विप्रो निफ्टी और नॉन-निफ्टी कंपनियों में सबसे अधिक बार बोनस शेयर जारी करने वाली कंपनियों में से एक बन गई है. इससे पहले, विप्रो ने 13 बार बोनस शेयर जारी किए हैं, जिनमें 1971, 1981, 1985, 1987, 1989, 1992, 1995, 1997, 2004, 2005, 2010, 2017 और 2019 शामिल हैं.

विप्रो बोनस शेयर क्रेडिट तिथि

विप्रो ने कहा है कि निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद, बोनस शेयर 15 दिसंबर, 2024 तक पात्र शेयरधारकों के डीमैट खातों में जमा कर दिए जाएंगे.

यह बोनस जारी करने का कदम खुदरा निवेशकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा. सितंबर तिमाही तक, विप्रो के पास 21.92 लाख छोटे शेयरधारक थे, जिनकी अधिकृत शेयर पूंजी 2 लाख रुपये से कम थी.

Also Read: Hyundai IPO: हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ अलॉटमेंट, चेक करें स्टेटस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >