UDGAM Portal : बैंकों में पड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स का पता लगाने के लिए RBI ने लॉन्च किया उद्गम वेब पोर्टल

what is UDGAM Portal ? भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्रीकृत वेब पोर्टल उद्गम पेश किया है. इस पहल का मकसद लोगों को बिना दावे वाली राशि के बारे में पता लगाने और उसका दावा करने में मदद करना है.

RBI UDGAM Portal Launch : हमारे देश के बैंकों में हजारों करोड़ रुपये ऐसे जमा हैं जिसका कोई दावेदार नहीं है. आम आदमी अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स का पता लगा सके, इसके लिए बैंकिंग सेक्टर की रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने उद्गम (UDGAM) नाम से सेंट्रलाइज्ड वेब पोर्टल लॉन्च किया है, जिस पर जाकर कोई भी व्यक्ति बैंकों में अनक्लेम्ड डि्पॉजिट्स का पता लगा सकता है. 6 अप्रैल, 2023 को आरबीआई ने अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स का पता लगाने के लिए सेंट्रलाइज्ड वेब पोर्टल डेवलप करने की घोषणा की थी.

बिना दावे वाली राशि के बारे में पता लगाने और उसका दावा करने में मदद

भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्रीकृत वेब पोर्टल उद्गम पेश किया है. इस पहल का मकसद लोगों को बिना दावे वाली राशि के बारे में पता लगाने और उसका दावा करने में मदद करना है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पोर्टल ‘उद्गम’ पेश किया. इसे केंद्रीय बैंक ने तैयार किया है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर कई बैंकों में अपनी बिना दावे वाली जमाराशियों की खोज करने में आसानी हो और वे उस पर अपना दावा कर सकें.

Also Read: Noida Metro में टिकट के लिए UPI से कर सकेंगे भुगतान, पढ़ें पूरी खबर

वर्तमान में सात बैंकों में बिना दावे वाली जमाराशि के बारे में जानकारी उपलब्ध

पोर्टल पर वर्तमान में सात बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, धनलक्ष्मी बैंक, साउथ इंडियन बैंक, डीबीएस बैंक इंडिया और सिटी बैंक में बिना दावे वाली जमाराशि के बारे में जानकारी उपलब्ध है. इस वेब पोर्टल के जरिए आम लोगों को बैंकों में जमा अपने या अपनों के अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स का पता लगाने में मदद मिलेगी भले ही एक से ज्यादा ही बैंकों में क्यों ना रकम जमा हो.

लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर जन जागरूकता अभियान चला रहा केंद्रीय बैंक

रिजर्व बैंक ने छह अप्रैल, 2023 को बिना दावे वाली जमा राशि का पता लगाने के लिये एक केंद्रीकृत वेब पोर्टल बनाने की घोषणा की थी. केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर जन जागरूकता अभियान चला रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ने छह अप्रैल, 2023 को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में बिना दावे वाली जमा राशि का पता लगाने के लिए एक केंद्रीकृत वेब पोर्टल बनाने की घोषणा की थी.

Also Read: Crypto संपत्ति के लिए RBI ने की बीच का रास्ता तलाशने की वकालत, पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >