Rules Change: नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही सरकार और अलग-अलग विभाग अपनी नीतियों में संशोधन लागू कर रहे हैं. जहां एक ओर टैक्स रिजीम में राहत की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर यात्रा और खरीदारी महंगी होने के संकेत मिल रहे आइए जानते हैं उन 10 बदलावों के बारे में, जो 1 अप्रैल 2026 से होने वाले हैं.
- नई टैक्स रिजीम के तहत फाइलिंग: साल 2025 में घोषित टैक्स स्लैब अब प्रभावी रूप से लागू होंगे. सैलरीड क्लास के लिए ₹12.75 लाख तक की आय (सेक्शन 87A के तहत) टैक्स फ्री होगी, जबकि अन्य के लिए यह सीमा ₹12 लाख है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- नया फॉर्म 130 और 131: टीडीएस (TDS) कटौती के लिए अब पुराने फॉर्म 16 और 16A की जगह फॉर्म 130 और 131 का उपयोग होगा. इनमें टैक्स कैलकुलेशन का ब्यौरा अधिक विस्तार से होगा, जिससे ITR भरने में गलतियां कम होंगी.
- PNB ATM कैश लिमिट: पंजाब नेशनल बैंक ने फ्रॉड रोकने के लिए लिमिट कम की है. क्लासिक कार्ड से अब ₹25,000 और प्लेटिनम कार्ड से ₹50,000 ही निकाले जा सकेंगे. ज्यादा कैश के लिए चेकबुक का इस्तेमाल करना होगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- पैन कार्ड के लिए नया नियम: अब पैन कार्ड बनवाने या जन्मतिथि बदलने के लिए ‘आधार’ को जन्मतिथि के वैलिड डाक्यमेन्ट के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके लिए अब 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- रेलवे रिफंड और बोर्डिंग नियम: अब टिकट रद्द करने पर रिफंड तभी मिलेगा जब आप ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले आवेदन करेंगे (पहले यह समय 4 घंटे था). हालांकि, यात्री अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- FASTag एनुअल पास: एनुअल पास की कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी की गई है. अब ₹3,000 की जगह आपको ₹3,075 चुकाने होंगे, जो 200 टोल ट्रिप्स के लिए मान्य होगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- टोल पर नो-कैश सिस्टम: सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह बंद हो जाएगा. भुगतान केवल FASTag या UPI से ही संभव होगा. कैश न होने से डिजिटल पेमेंट न करने वालों को परेशानी हो सकती है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- सिलेंडर और ATF के नए रेट्स: 1 अप्रैल की सुबह 6 बजे गैस सिलेंडर और हवाई ईंधन (ATF) की नई कीमतें जारी होंगी. कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से रेस्टोरेंट का खाना और ATF बढ़ने से हवाई सफर महंगा हो सकता है.
- गाड़ियों की नई कीमतें: ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों के दाम 2% से 3% तक बढ़ा रही हैं. यदि आपकी कार का बिल (Invoice) 31 मार्च तक नहीं कटा है, तो आपको बढ़ी हुई कीमत देनी होगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: अगले महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार में भी 10 दिन नहीं होगा कारोबार
