Tatkal Ticket New Rule: काउंटर से Tatkal टिकट लेना है तो फोन साथ रखना जरूरी, नहीं तो बुकिंग लटक सकती है!

Tatkal Ticket New Rule: अब रेलवे आरक्षण काउंटर से Tatkal टिकट बुक कराने पर मोबाइल नंबर पर आए OTP की पुष्टि जरूरी होगी (OTP Based Tatkal TIcket). इसके अलावा ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनाने का समय भी बढ़ाया गया है. अब चार्ट यात्रा से 4 घंटे पहले नहीं, बल्कि 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा.

Tatkal Ticket New Rule: रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में गड़बड़ियों को रोकने और आम यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब रेलवे आरक्षण काउंटर से Tatkal टिकट बुक कराने पर मोबाइल नंबर पर आए OTP की पुष्टि जरूरी होगी (OTP Based Tatkal TIcket). इसके अलावा ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनाने का समय भी बढ़ाया गया है. अब चार्ट यात्रा से 4 घंटे पहले नहीं, बल्कि 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा. इससे वेटिंग लिस्ट में मौजूद यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा. 17 नवंबर से 52 ट्रेनों पर शुरू किया गया पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है.

क्या है नया बदलाव

Railway Ministry के मुताबिक, काउंटर से तत्काल टिकट बुक करते समय यात्री के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. OTP सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद ही टिकट कन्फर्म माना जाएगा. यह व्यवस्था 17 नवंबर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई थी. पहले इसे कुछ ट्रेनों में लागू किया गया, बाद में इसे 52 ट्रेनों तक बढ़ाया गया है. मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही बाकी सभी ट्रेनों में भी यह सिस्टम लागू कर दिया जाएगा.

नई प्रक्रिया कैसे काम करेगी

रेलवे के अनुसार

  • यात्री काउंटर पर रिजर्वेशन फॉर्म में मोबाइल नंबर दर्ज करेगा
  • उसी नंबर पर OTP भेजा जाएगा
  • OTP डालते ही बुकिंग पूरी होगी
  • OTP वेरिफिकेशन फेल होने पर टिकट जारी नहीं होगा
  • इससे काउंटर बुकिंग ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और आसान बनेगी.

Tatkal सुविधा के दुरुपयोग पर लगेगी लगाम

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम खासतौर पर एजेंटों द्वारा Tatkal टिकट की कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाया गया है. OTP सिस्टम से यह सुनिश्चित होगा कि असल यात्रियों को ही टिकट मिले, न कि बिचौलियों को.

पहले से लागू हैं ये सख्त नियम

Tatkal टिकट के दुरुपयोग पर लगाम लगाने के लिए रेलवे पहले ही कई अहम फैसले ले चुका है. जुलाई में ऑनलाइन Tatkal टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन लागू किया गया. वहीं 1 अक्टूबर से बुकिंग शुरू होने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार से सत्यापित यूजर ही वेबसाइट या ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं, ताकि आम यात्रियों को प्राथमिकता मिल सके.

यात्रियों को क्या फायदा होगा

  • आम यात्रियों को टिकट मिलने के मौके बढ़ेंगे
  • बुकिंग प्रक्रिया ज्यादा निष्पक्ष बनेगी
  • कालाबाजारी और फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी

Also Read: 4 December Top News: पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा, दिल्ली MCD चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, एक क्लिक में पढ़ें गुरुवार की टॉप 20 खबरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >