6 ठवीं पास और ₹1000 करोड़ की मालकिन! मिलिए तमिलनाडु चुनाव की सबसे अमीर कैंडिडेट से

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु चुनाव 2026 में ‘लॉटरी किंग’ की पत्नी लीमा रोज सबसे अमीर उम्मीदवार बनकर उभरी हैं. ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाली लीमा की सादगी और शिक्षा भी चर्चा का विषय है.

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार ‘धनबल’ की खूब चर्चा हो रही है. विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जब नामांकन भरे गए, तो एक नाम ने सबको चौंका दिया. लीमा रोज मार्टिन (Leema Rose Martin). लीमा रोज न केवल इस चुनाव की सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, बल्कि उनकी कुल संपत्ति का आंकड़ा अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा दे.

कौन हैं लीमा रोज और क्या है इनका बैकग्राउंड?

लीमा रोज देश के मशहूर ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन की पत्नी हैं. वे पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं और AIADMK (अन्नाद्रमुक) के टिकट पर लालगुडी (Lalgudi) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं.

हजार करोड़ के पार संपत्ति

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, लीमा रोज की कुल संपत्ति ₹1,049 करोड़ से ज्यादा है. उनकी दौलत का गणित कुछ इस तरह है:

  • अचल संपत्ति (जमीन-मकान): लगभग ₹909.94 करोड़.
  • चल संपत्ति (कैश, ज्वेलरी आदि): लगभग ₹139.62 करोड़.
  • पारिवारिक नेटवर्थ: अगर उनके पति और बेटे की संपत्ति मिला दी जाए, तो पूरे मार्टिन परिवार की नेटवर्थ ₹4,000 करोड़ के पार पहुंच जाती है.

चुनावी हलफनामा पढ़ने के लिए पीडीएफ खोले

6वीं पास और सादगी भरा जीवन

हजारों करोड़ की मालकिन होने के बावजूद लीमा रोज की शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) सिर्फ कक्षा 6 (Class VI) है. वे अब तक राजनीति से दूर रहकर अपने परिवार और सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहती थीं, लेकिन अब वे सीधे जनता के बीच अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

क्यों दिलचस्प है मुकाबला ?

इस बार तमिलनाडु का चुनाव पारंपरिक दो दलों की लड़ाई तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह एक दिलचस्प ‘थ्री-वे’ मुकाबले में बदल गया है. एक तरफ DMK गठबंधन है, जो सत्ता को बरकरार रखने की कोशिश में जुटा है. दूसरी ओर AIADMK-NDA गठबंधन है, जो मजबूत चेहरों और रणनीति के दम पर वापसी की तैयारी कर रहा है.

वहीं तीसरे मोर्चे के रूप में सुपरस्टार Thalapathy Vijay अपनी नई पार्टी के साथ पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर पूरे सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं, जिससे मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और अनिश्चित हो गया है.

Also Read : नवजात शिशुओं के लिए कैसे बनवाएं आधार कार्ड? जानिए ‘नीले आधार’ के फायदे और अप्लाइ करने का तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >