शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 1,153 अंक से अधिक फिसला सेंसेक्स

Stock Market Open: गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला. बीएसई और एनएसई के प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है.

Stock Market Open: शुरुआती कारोबार में गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,153.17 अंक गिरकर 79,029.03 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 277.70 अंक की गिरावट के साथ 23,921.15 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में बिकवाली का दौर जारी है. बुधवार की देर रात अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट कटौती करने का ऐलान किया है. इन दोनों कारणों से भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आया हुआ है.

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर धड़ाम

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 गिर गए. इनमें सबसे अधिक नुकसान एशियन पेंट्स को हुआ. इसका शेयर 3.10% गिरकर 2273.00 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड आदि शामिल हैं. हालांकि, गिरावट के बीच भारती एयरटेल का शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. इसका शेयर 0.22% की तेजी के साथ 1605.00 रुपये पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

एनएसई निफ्टी में 46 शेयर टूट

एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 शेयर टूट गए. सबसे तेज गिरावट एशियन पेंट्स में दर्ज की गई. इसका शेयर 3.17% गिरकर 2271 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. गिरने वाले दूसरे शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील शामिल हैं. जिन चार शेयरों में बढ़त बनी हुई है, उनमें डॉ रेड्डीज, भारती एयरटेल, टाटा कंज्यूमर सर्विस और आईटीसी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: सोना 200 रुपये सस्ता, चांदी में 500 रुपये की उछाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >