Share market Live: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 1102 अंक टूटा, निफ्टी 9600 के करीब

share market, stock market live, sensex, nifty, bse: कोरोना महामारी को लेकर बाजार की चिंताएं खत्म नहीं हो रही हैं. कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री ओपन सेशन के दौरान घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. शुक्रवार को बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 1102 अंक टूट कर 32,436 के लेवल पर ट्रेड करने लगा. वहीं निफ्टी भी करीब 275 अंक टूटकर 9600 के स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है.

आज के कारोबार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है. इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. डाऊ जोंस 1860 अंक से ज्यादा फिसला था. इसका असर घेरलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव है.

हर सेक्टर में बिकवाली है. इंडसइंड बैंक में आज गिरावट आ गई है और यह 6 फीसदी टूट गया.कारोबार में निफ्टी के सभी प्रमुख 11 इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं. निफ्टी बैंक में 4 फीसदी या करीब 800 अंकों की गिरावट है तो फाइनेंशियल इंडेक्स में 3.5 फीसदी गिरावट है. आटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट है.

मनी कंट्रोल के मुताबिक, आज दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है. स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है.बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.6 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है. बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.83 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है.

एशियाई बाजारों में गिरावट

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, शुक्रवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है. एसजीएक्स निफ्टी में 2.60 फीसदी गिरावट है तो निक्केई 225 में 1.52 फीसदी कमजोरी देखने को मिल रही है. स्ट्रेट टाइम्स में 1.62 फीसदी तो हैंगसेंग में 1.46 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है. ताइवान वेटेड 1.28 फीसदी और कोस्पी 2.74 फीसदी कमजोर होकर कारोबार कर रहे हैं. शंघाई कंपोजिट में भी 0.40 फीसदी गिरावट है.

Posted By: Utpal kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >