Share Market: शेयर बाजार में अफरा-तफरी, ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी से सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव

Share Market: शेयर बाजार में हड़कंप, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी के बाद भारतीय बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 182 अंक लुढ़का। निवेशकों ने सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख किया, जिससे बाजार पर और दबाव बढ़ा.

Share Market

Share Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा नए रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा के बाद ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली. इसी दबाव में भारतीय शेयर बाजार ने भी गुरुवार को भारी गिरावट के साथ शुरुआत की.

सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर

गुरुवार को भारतीय बाजारों में खुलते ही बिकवाली हावी हो गई. बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरकर 75,811.12 पर खुला, जो 1.05% की गिरावट दर्शाता है. एनएसई निफ्टी 50 182.05 अंक गिरकर 23,150.30 पर पहुंचा, यानी 0.78% की गिरावट. बाजार के जानकारों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ की घोषणा के बाद निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ गई, जिससे बिकवाली तेज हो गई.

ऑटो, आईटी और मेटल कमजोर, फार्मा चमका

  • निफ्टी ऑटो: 1.25% की गिरावट
  • निफ्टी आईटी: 1.67% की गिरावट
  • निफ्टी मेटल: 0.81% कमजोर
  • निफ्टी फार्मा: 2.95% की मजबूती (इस सेक्टर पर टैरिफ का असर नहीं) विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों ने अपने पैसे सुरक्षित संपत्तियों में लगाना शुरू कर दिया है, जिससे इक्विटी में बिकवाली का दबाव बना है.

अक्षय चिनचलकर, रिसर्च हेड, एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा: “एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है. निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,090-23,141 पर रहेगा, जबकि 22,800-23,000 का क्रिटिकल ज़ोन भी फोकस में रहेगा. आज का क्लोज़िंग यह तय करेगा कि बैल (तेजी) या बियर (मंदी) में से कौन मजबूत है.”

डॉलर, निर्यात और निवेश प्रवाह पर असर

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा “भारत पर असर मुख्य रूप से डॉलर की मजबूती, निर्यात पर मार, और इमर्जिंग मार्केट से फंड फ्लो के जरिए आएगा. निवेशक अब गोल्ड, येन, स्विस फ्रैंक और जापानी सरकारी बॉन्ड जैसी सेफ हेवन एसेट्स में जा रहे हैं. अनिश्चितता अब निश्चित रूप से आर्थिक और बाजार में दर्द देगी.”

AlsO Read: सत्ता में वापसी और खजाना भी फुल, ट्रंप की दौलत में बंपर उछाल, क्रिप्टो और मीडिया का बड़ा खेल

Also Read: ‘जैसे को तैसा’ टैरिफ से भारतीय बाजार में भूचाल, स्टील, iPhone, लैपटॉप से लेकर टेक्सटाइल तक सब कुछ होगा महंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >