अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI में है, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से सैलरी अकाउंट वालों के लिए दूसरे बैंकों का एटीएम इस्तेमाल करने का नियम बदलने वाला है. इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो महीने में कई बार दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं या वहां बैलेंस चेक करते हैं.
फ्री ट्रांजैक्शन में कटौती उसके बाद लगेगा चार्ज
- एसबीआई के सैलरी अकाउंट ग्राहकों को अभी दूसरे बैंकों के एटीएम और ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन यानी एडीब्ल्यूएम पर हर महीने 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है लेकिन 1 अक्टूबर 2026 से यह सीमा घटकर 5 ट्रांजैक्शन रह जाएगी.
- यानी अगर आप महीने में दूसरे बैंक के एटीएम का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको ट्रांजैक्शन गिनकर करना होगा. पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन पूरे होने के बाद किए गए लेन-देन पर बैंक को चार्ज देना होगा.
फ्री में बैलेंस चेक भी नहीं!
- यहां एक बात खास तौर पर ध्यान रखने वाली है कि इन 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन में सिर्फ पैसे निकालना शामिल नहीं है. एटीएम से बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट निकालना भी ट्रांजैक्शन में गिना जाएगा.
- उदाहरण के लिए, अगर आपने महीने में तीन बार दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकाले और दो बार बैलेंस चेक किया, तो आपके 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन पूरे हो गए. इसके बाद अगर आप दोबारा उसी महीने दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो उस पर चार्ज लग सकता है.
ये भी पढ़ें: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से क्यों हटाया गया राघव चड्ढा का नाम, जानें SIR के बाद कैसे चेक कर सकते है अपना नाम
अकाउंट से पैसे निकालने पर कितना लगेगा चार्ज?
- फ्री ट्रांजैक्शन खत्म होने के बाद दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और उस पर जीएसटी देना होगा.
- वहीं बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 11 रुपये और जीएसटी का शुल्क लगेगा.
- इसलिए अगर आप बार-बार दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अक्टूबर के बाद थोड़ी सावधानी रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
BSBD खाते वालों के लिए क्या है नियम?
अब बात बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट यानी BSBD खाते की.इस खाते में हर महीने 4 नकद फ्री ट्रांजैक्शन होती हैं.इसके बाद नकद निकासी पर 15 रुपये और जीएसटी का शुल्क लगता है.इसमें कोई चेंज नहीं हो रहा.
SBI के किस ग्राहक पर पड़ेगा असर
- इस बदलाव को लेकर एक और बात समझना जरूरी है कि 1 अक्टूबर से होने वाला बदलाव (Rule Change From 1st October) हर एसबीआई ग्राहक के लिए एक जैसा नहीं है.
- उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मुख्य बदलाव सैलरी पैकेज अकाउंट वालों के दूसरे बैंकों के एटीएम और एडीब्ल्यूएम पर मिलने वाली मुफ्त ट्रांजैक्शन से जुड़ा है.
- ऐसे में अगर आपका एसबीआई में सैलरी अकाउंट है और आप दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो महीने में किए गए ट्रांजैक्शन का हिसाब रखना बेहतर होगा. खासकर बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट को भी गिनती में जरूर रखें.
ये भी पढ़ें: OTT पर भौकाल के बाद थिएटर में गदर, Mirzapur: The Movie में क्या हो रहा नया एक्सपेरिमेंट?
