इस साल मिलेगी मोटी सैलरी हाइक? TeamLease रिपोर्ट में सेक्टर-वाइज अनुमान

Private Job Salary Hike : प्राइवेट कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! टीमलीज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस साल कंपनियों में 10% तक बढ़ सकती है सैलरी. इंजीनियर्स और फिनटेक सेक्टर में होगी बंपर चांदी; देखें अपने शहर और सेक्टर का हाल.

Private Job Salary Hike : सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारी जहां बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं, वहीं प्राइवेट सेक्टर (Private Job) में काम करने वालों की नजरें भी इस साल के अप्रेजल और इंक्रीमेंट पर टिकी हुई हैं. वित्त वर्ष 2025-26 का इंक्रीमेंट तो लोगों के खातों में आने लगा है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नए वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) में सैलरी कितनी बढ़ेगी?

एचआर कंपनी ‘टीमलीज सर्विसेज’ (TeamLease Services) की ताजा रिपोर्ट ‘जॉब्स एंड सैलरीज प्राइमर 2026-27’ के मुताबिक, इस साल भारतीय कंपनियां अपने कर्मचारियों पर दिल खोलकर पैसा बरसाने वाली हैं. रिपोर्ट का दावा है कि अलग-अलग सेक्टर्स में इस साल 8.6% से लेकर 10.2% तक का औसत सैलरी इंक्रीमेंट देखने को मिल सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह मार्केट में कुशल (Skilled) टैलेंट की भारी डिमांड होना है.

सेक्टर के हिसाब से आपका कितना बढ़ेगा वेतन?

टीमलीज ने देश के जॉब मार्केट और सेक्टर्स को उनकी ग्रोथ के हिसाब से तीन मुख्य कैटेगरीज में बांटा है.

बंपर ग्रोथ वाले सेक्टर्स (औसत इंक्रीमेंट: 9.6% से 10.2%)

इस लिस्ट में ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल), फिनटेक (FinTech), हेल्थकेयर और फार्मास्युटिकल्स (दवा कंपनियां) सबसे आगे चल रहे हैं.

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स: इस साल सबसे ज्यादा 11.2% तक की बंपर हाइक पा सकते हैं.
  • क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर: इनकी सैलरी में 10.9% का तगड़ा उछाल आ सकता है.
  • आईटी सपोर्ट एग्जीक्यूटिव: 10.3% की ग्रोथ देख सकते हैं.
  • साइट इंजीनियर्स: इनकी सैलरी 10.2% तक बढ़ सकती है.
सस्टेनेबल (स्थिर) ग्रोथ वाले सेक्टर्स (औसत इंक्रीमेंट: 8.9% से 9.5%)

इस कैटेगरी में ऑटोमोटिव (गाड़ियों का सेक्टर), रिटेल, इंश्योरेंस और बीपीओ (BPO) शामिल हैं.

  • प्रोजेक्ट इंजीनियर्स: इन्हें औसतन 10.7% का शानदार इंक्रीमेंट मिल सकता है.
  • EHS ऑफिसर्स और रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव: इनकी सैलरी 10.1% तक बढ़ सकती है.
धीरे-धीरे बढ़ने वाले सेक्टर्स (औसत इंक्रीमेंट: 8.6% से 8.8%)

बैंकिंग, कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट, टेलीकॉम और टेक्सटाइल (कपड़ा उद्योग) में कंपनियां इस साल थोड़ा संभलकर पैसा बढ़ाएंगी. इसके बावजूद कुछ खास पदों पर अच्छी हाइक मिलेगी.

  • साइट इंजीनियर्स: 9.8% की बढ़ोतरी.
  • टेलीकॉलर्स: 9.7% की हाइक.
  • फाइनेंशियल एनालिस्ट: 9.5% का इंक्रीमेंट.

इन शहरों में मिलेगा सबसे ज्यादा इंक्रीमेंट

टीमलीज सर्विसेज के मुताबिक, अब सैलरी बढ़ने का ट्रेंड सिर्फ दिल्ली-मुंबई जैसे सुपर-मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इस बार बाजी कुछ दूसरे शहर मार रहे हैं.

  • सैलरी बढ़ाने के मामले में इस साल चेन्नई (9.7%) सबसे आगे है. इसके ठीक बाद पुणे और हैदराबाद (9.6%) और अहमदाबाद (9.5%) का नंबर आता है.
  • नए मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के कारण विशाखापट्टनम में 9.5% और नागपुर में 9.4% की औसत सैलरी हाइक देखी जा सकती है.
  • पिछले साल के मुकाबले इस साल सूरत (8.4%), चंडीगढ़ (8.5%) और लखनऊ (8.7%) में सैलरी बढ़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी रहने का अनुमान है.

इंक्रीमेंट का पूरा गणित: एक नजर में

सेक्टर की कैटेगरीऔसत सैलरी हाइकइन पदों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
हाई ग्रोथ (EV, फिनटेक, फार्मा)9.6% – 10.2%इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (11.2%), क्वालिटी इंस्पेक्टर (10.9%)
स्थिर ग्रोथ (ऑटो, रिटेल, BPO)8.9% – 9.5%प्रोजेक्ट इंजीनियर (10.7%), IT सपोर्ट (10.1%)
धीमी ग्रोथ (बैंकिंग, रियल एस्टेट)8.6% – 8.8%साइट इंजीनियर (9.8%), टेलीकॉलर (9.7%)

Also Read : 1 अप्रैल 2027 से बदल जाएगा लोन का नियम ! CIBIL स्कोर 730 से कम तो भूल जाइए होम-कार लोन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >