Prithvi Shaw Net worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं पृथ्वी शॉ, जीते हैं लग्जरी लाइफ

Prithvi Shaw Net worth: टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की आईपीएल 2025 में एंट्री हो सकती है. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने का मौका मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हो चुके हैं. ऐसी खबर है कि शॉ उनकी जगह टीम में शामिल हो सकते हैं. हालांकि शॉ ऑक्शन में अनसॉल्ड रहे थे. शॉ के क्रिकेट करियर की बात करें, तो काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. शॉ का बल्ला कई बार धोखा देता रहा है. बावजूद शॉ की गिनती स्टार क्रिकेटरों में होती रही है. शॉ जितना अपने खेल को लेकर चर्चा में रहते हैं, उससे अधिक अपने लग्जरी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस स्टोरी में हम उनके क्रिकेट करियर के साथ-साथ कमाई और लग्जरी लाइफ के बारे में बताने वाले हैं.

Prithvi Shaw Net worth: पृथ्वी शॉ ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि आज उनकी प्रतिभा और उनके करियर के उतार-चढ़ाव दोनों चर्चा में हैं. शॉ क्रिकेट के मैदान के बाहर भी खूब चर्चा में रहते हैं. वो लग्जरी लाइफ के लिए भी फेमस रहे हैं. शॉ कमाई के मामले में भी चैंपियन खिलाड़ी हैं. उनकी अनुमानित नेट वर्थ 25 से 50 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है.

कहां-कहां से होती है पथ्वी शॉ की कमाई?

पृथ्वी शॉ की प्रमुख रूप से कमाई क्रिकेट से होती है. इसके अलावा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और निजी निवेश से भीा उन्होंने अच्छी कमाई की है. अपनी कप्तानी में 2018 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले शॉ उस समय क्रिकेट की दुनिया मे तहलका मचा दिया था, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया था. सचिन तेंदुलकर के बाद शॉ के नाम सबसे कम उम्र में डेब्यू टेस्ट शतक जड़ना का रिकॉर्ड दर्ज है. इसका फायदा उन्हें आईपीएल में मिला. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया. उसके बाद 2023 में उनकी आईपीएल सैलरी बढ़कर 7.5 करोड़ हो गई. 2024 में उन्हें आईपीएल से 8 करोड़ रुपये की सैलरी मिलने लगी. हालांकि 2025 में उन्हें कोई भी खरीददार नहीं मिला और ऑक्शन में अनसॉल्ड रहे.

बीसीसीआई से भी हुई कमाई

पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई से भी कमाई हुई है. उन्होंने भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. हर वनडे के लिए शॉ को 6 लाख और हर टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते थे. शॉ फिलहाल बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो गए हैं.

ब्रांड एंडोर्समेंट्स से शॉ की कमाई

पृथ्वी शॉ कई बड़े ब्रांड्स MRF, Vivo, Protein X, Bharat Pe, Nike, Boat, Adidas, Puma, Protinex, और Sanspareils Greenlands के साथ जुड़े रहे हैं. जिससे उन्हें करोड़ों रुपये की कमाई हुई है.

पृथ्वी शॉ जीते हैं लग्जरी लाइफ

पृथ्वी शॉ लग्जरी लाइफ के लिए चर्चा में रहते रहे हैं. पृथ्वी ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 10.5 करोड़ बताई जाती है. इसके अलावा 2024 में उन्होंने बांद्रा में एक और सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनके पास एक BMW 6-Series कार भी है, जिसकी कीमत 70 लाख रुपये है.

शॉ का क्रिकेट करियर

पृथ्वी शॉ ने 25 जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. जबकि 4 अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत की थी. 5 फरवरी 2020 को शॉ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था. शॉ ने अबतक 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच भारत की ओर से खेले हैं. टेस्ट में 1 शतक और दो अर्धशतक की मदद से शॉ ने 339 रन बनाए हैं, तो वनडे में 189 और टी20 में अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. शॉ का आईपीएल करियर शानदार रहा है. 79 मैचों की 79 पारियों में शॉ ने 14 अर्धशतकों की मदद से 1892 रन बनाए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >