PNG and LPG New Rule: अगर आपके घर में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एक नया आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक, अब एक ही घर में PNG और LPG सिलेंडर दोनों नहीं रखे जा सकेंगे. जिन परिवारों के पास ये दोनों सुविधाएं हैं, उन्हें अपना डोमेस्टिक एलपीजी (LPG) कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा. साथ ही, अब आप सरकारी तेल कंपनियों से सिलेंडर की रीफिलिंग भी नहीं करवा पाएंगे.
सरकार ने यह नियम क्यों बनाया?
यह फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और तनाव के कारण लिया गया है. इस संकट की वजह से भारत में फ्यूल की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है. भारत अपनी जरूरत का 60% एलपीजी इम्पोर्ट करता है, जिसमें से बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. सप्लाई चेन में आ रही रुकावटों को देखते हुए सरकार चाहती है कि गैस का सही और बराबर डिस्ट्रीब्यूशन हो सके.
क्या अब नया सिलेंडर नहीं मिलेगा?
जी नहीं, नए नियमों के तहत अब उन लोगों को नया एलपीजी कनेक्शन भी नहीं दिया जाएगा जिनके घर में पहले से पीएनजी (PNG) लगी हुई है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि पीएनजी उपभोक्ताओं को सरकारी तेल कंपनियों या उनके डिस्ट्रीब्यूटर्स से सिलेंडर लेने का अधिकार नहीं होगा.
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) का क्या है चक्कर?
दरअसल, भारत के लिए मुश्किल इसलिए बढ़ी है क्योंकि दुनिया का 20% तेल जिस रास्ते (स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज) से आता है, वह युद्ध के कारण लगभग बंद है. हालांकि, ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026’ में पुष्टि की है कि भारत और ईरान की पुरानी दोस्ती के चलते उन्होंने कुछ भारतीय जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति दी है. शुक्रवार को ही शिवालिक और नंदा देवी नाम के दो भारतीय एलपीजी जहाजों को वहां से निकलने का रास्ता मिला.
ये भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जानें 15 मार्च को अपने शहर का ताजा भाव
