PM Kisan Yojana : जानें कब आएगी किसानों के खातो में 13वीं किस्त, ये काम कर लें नहीं तो अटक सकता है पैसा

PM Kisan Yojana Date : केंद्र सरकार 13वीं किस्त के पैसों को किसानों के खातों में अगले साल जनवरी महीने के पहले सप्ताह में डाल सकती है. जानें क्या है ताजा अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th installment date: यदि आप पीएम किसान योजना की अगली किस्त यानी 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म होने की संभावना है. केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है.

आपको बता दें कि देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र की मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इसके तहत किसानों को छह हजार रुपये की सहायता सालभर में सरकार की ओर से दिया जाता है. ये पैसे दो-दो हजार की तीन किस्त में किसानों के खातों में ट्रांसफर किये जाते हैं. अबतक किसानों के खाते में 12 किस्त पहुंच चुके हैं. किसानों को अब अपनी अगली किस्त का इंतजार है.

कब आएगी 13वीं किस्त

जल्द ही केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में 13वीं किस्त जारी कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार 13वीं किस्त के पैसों को किसानों के खातों में अगले साल जनवरी महीने के पहले सप्ताह में डाल सकती है. यहां चर्चा कर दें कि केंद्र सरकार ने किस्त के पैसे जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. यदि आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी के संबंध में जानना है या आपको योजना में किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो इस स्थिति में आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबरों का सहारा ले सकते हैं यानी 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके अपनी समस्या का सामाधान निकाल सकते हैं.

Also Read: Online Ration Card : जानें राशन कार्ड बनवाने का आसान तरीका, पूरे साल मिलेगा FREE अनाज
कैसे मिलेगी मदद

उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर अपनी समस्या बताएं. आपकी समस्या को इन नंबरों पर सुना जाएगा और उसका सामाधान निकाला जाएगा. इसके अलावा यदि आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई तो उसे जल्द से जल्द करवा लें. भूलेखों का सत्यापन भी करवाना जरूरी है. यदि इन दोनों कामों में आपने कोताही बरती तो आपका पैसा अटक सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >