PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से देश के लगभग 9.44 करोड़ पात्र किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की थी.
कब आ सकती है 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना में केंद्र सरकार हर चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है. हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में किस्त की राशि का भुगतान किया जाता है. वैसी स्थिति में 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 के दौरान जारी होने की संभावना है. हालांकि कृषि मंत्रालय ने अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है.
e-KYC नहीं है तो रुक सकती है पीएम किसान की किस्त
किसान भाई अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान की 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट आपके बैंक खाते में आए, तो समय रहते e-KYC जरूर करवा लें. इसके अलावा आपका लैंड सीडिंग स्टेटस YES होना चाहिए. इसके साथ ही आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की सुविधा सक्रिय होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त का अपडेट, जानें नए किसान कैसे कर सकते हैं आवेदन
