2 जून को पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? फटाफट चेक करें आपके शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today 2 June 2026: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज देश में पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर हैं या बढ़े? अपने शहर के रेट्स जानने के लिए देखें पेट्रोल-डीजल की पूरी प्राइस लिस्ट.

Petrol Diesel Price Today 2 June 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध जैसी स्थिति के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. इस वजह से पिछले 20 दिनों में देश में पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़ाए जा चुके हैं. हालांकि, आज यानी 2 जून को भारतीय तेल कंपनियों ने कीमतों को काफी हद तक स्थिर रखा है और कुछ शहरों में महज कुछ पैसे का ही बदलाव देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में फ्यूल का क्या भाव है.

क्या हैं आज पेट्रोल के दाम?

इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच आज दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं, चेन्नई और पटना जैसे शहरों में कीमतों में मामूली गिरावट आई है, जबकि गुरुग्राम और लखनऊ में यह कुछ पैसे महंगा हुआ है. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर (राज्य)आज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव (₹)
नोएडा 102.09102.12-0.03
लखनऊ  101.92101.89+0.03
पटना  113.35113.46-0.11
भागलपुर  114.33114.14+0.19
दरभंगा  113.85114.07-0.22
गया  114.55114.43+0.12
मुजफ्फरपुर  114.18114.180.00
देवघर  105.05104.95+0.10
धनबाद 105.30105.64-0.34
जमशेदपुर 105.47105.22+0.25
रांची  105.26105.260.00
नई दिल्ली102.12102.120.00
कोलकाता113.47113.470.00
मुंबई111.18111.180.00
चेन्नई107.79107.84-0.05
गुरुग्राम102.80102.77+0.03
भोपाल114.54114.45+0.09

डीजल की क्या है स्थिति?

डीजल की बात करें तो आज इसके दाम भी ज्यादातर शहरों में काबू में हैं. दिल्ली, मुंबई और रांची जैसी जगहों पर कल के मुकाबले रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बिहार के कुछ जिलों जैसे गया और भागलपुर में डीजल के दाम थोड़े बढ़े हैं, जबकि धनबाद और दरभंगा में इसमें राहत मिली है. 

डीजल रेट टेबल:

शहर आज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव (₹)
नोएडा 95.5495.56-0.02
लखनऊ  95.4195.36+0.05
पटना  99.3699.47-0.11
भागलपुर  100.26100.08+0.18
दरभंगा 99.81100.02-0.21
गया  100.50100.38+0.12
मुजफ्फरपुर  100.13100.130.00
देवघर 100.25100.15+0.10
धनबाद 100.51100.79-0.28
जमशेदपुर 100.65100.42+0.23
रांची  100.49100.490.00
नई दिल्ली95.2095.200.00
कोलकाता99.8299.820.00
मुंबई97.8397.830.00
चेन्नई99.5799.65-0.08
गुरुग्राम95.4795.44+0.03
भोपाल99.6499.55+0.09

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के 1 जून के दाम जारी, जानिए आपके शहर का क्या है हाल 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >