कहीं पेट्रोल हुआ महंगा तो कहीं डीजल सस्ता, पटना-रांची से लेकर दिल्ली-मुंबई तक चेक करें 10 अगस्त के रेट

पेट्रोल-डीजल के दाम आज बदले या नहीं? 10 अगस्त के नए रेट जानें. पटना, रांची, दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों की पूरी लिस्ट यहां देखें.

देश में पेट्रोल और डीजल भरवाने वालों के लिए सोमवार, 10 अगस्त को राहत की खबर है. ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

पेट्रोल के दाम में क्या हुआ?

10 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. मुंबई में यह 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जो कल के मुकाबले 10 पैसे सस्ता हुआ है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर है. वहीं बिहार की बात करें तो पटना में पेट्रोल 114.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कल से 1.02 रुपये महंगा है.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर10 अगस्त का रेट9 अगस्त का रेटबदलाव
पटना₹114.55₹113.53+₹1.02
बेगूसराय₹113.34₹114.67-₹1.33
भागलपुर₹114.37₹113.93+₹0.44
गया₹113.93₹114.67-₹0.74
रांची₹105.24₹105.24₹0.00
दिल्ली₹102.12₹102.12₹0.00
मुंबई₹111.21₹111.31-₹0.10
कोलकाता₹113.51₹113.51₹0.00
चेन्नई₹107.77₹107.87-₹0.10
हैदराबाद₹115.73₹115.73₹0.00
बेंगलुरु₹111.68₹112.06-₹0.38
गुरुग्राम₹102.97₹102.97₹0.00
भोपाल₹114.45₹114.54-₹0.09

डीजल के दाम में कितना बदलाव?

डीजल की कीमतों में भी 10 अगस्त को अलग-अलग शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि मुंबई में यह 97.83 रुपये है, यानी कल से 14 पैसे सस्ता. कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है. बिहार में पटना में डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कल से 95 पैसे महंगा है.

डीजल रेट टेबल: 

शहर10 अगस्त का रेट9 अगस्त का रेटबदलाव
पटना₹100.49₹99.54+₹0.95
बेगूसराय₹99.34₹100.61-₹1.27
भागलपुर₹100.30₹99.91+₹0.39
गया₹99.91₹100.61-₹0.70
रांची₹100.89₹100.89₹0.00
दिल्ली₹95.20₹95.20₹0.00
मुंबई₹97.83₹97.97-₹0.14
कोलकाता₹99.82₹99.82₹0.00
चेन्नई₹99.55₹99.65-₹0.10
हैदराबाद₹103.82₹103.82₹0.00
बेंगलुरु₹99.56₹100.04-₹0.48
गुरुग्राम₹95.64₹95.64₹0.00
भोपाल₹99.55₹99.64-₹0.09

ये भी पढ़ें: बैंक का है काम? पहले देख लें ये लिस्ट, इस हफ्ते इतने दिन रहेंगे बंद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >