Petrol Diesel Price: फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां मचा है सियासी बवाल

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, कांग्रेस और बीजेपी पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये सेस का विरोध कर रहे हैं, लेकिन ये वो लोग हैं जिन्होंने कंपनियों को अपनी मर्जी से दाम तय करने का अधिकार दिया. असेंबली में हमने स्थिति को स्पष्ट रूप से समझाया कि उपकर की आवश्यकता क्यों थी.

केरल में पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने के फैसले का जमकर विरोध हो रहा है. केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश राज्य सरकार के बजट की आलोचना की, जिसमें पेट्रोल, डीजल और शराब पर उपकर लगाने का प्रावधान किया गया है. मालूम हो केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वाम सरकार का बजट पेश किया. गौरतलब है कि केरल में इस समय पेट्रोल की कीमत 107.1 रुपये और डीजल की कीमत 96.52 रुपये है.

विपक्ष के विरोध पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दिया जवाब

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, कांग्रेस और बीजेपी पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये सेस का विरोध कर रहे हैं, लेकिन ये वो लोग हैं जिन्होंने कंपनियों को अपनी मर्जी से दाम तय करने का अधिकार दिया. असेंबली में हमने स्थिति को स्पष्ट रूप से समझाया कि उपकर की आवश्यकता क्यों थी. लोग इस विरोध को स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, बजट से पहले राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में व्यापक झूठा प्रचार किया गया था. एक तो यह कि केरल कर्ज के जाल में है और दूसरा यह कि भारी खर्चा हो रहा है.

Also Read: भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया की तरफ केरल ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत कार्यों के लिए देगा 10 करोड़ रुपये

पेट्रोल-डीजल पर केरल विधानसभा में भारी हंगामा

पेट्रोल-डीजल में सेस लगाने का केरल विधानसभा में विपक्ष ने जमकर विरोध किया. नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने कहा, बजट राज्य सरकार की नाजुक वित्तीय हालत को छिपाता है और इसमें किए गए प्रावधान जनता को लूटने के समान हैं. शराब पर उपकर लगाने के फैसले से अधिक संख्या में लोग मादक पदार्थों का रुख करेंगे. बजट बिना पर्याप्त अध्ययन के पेश किया गया. उन्होंने कहा, पेट्रोल और डीजल पर उपकर ऐसे समय में लगाया गया है, जब हम ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं. इससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होगी और आम आदमी पर असर पड़ेगा.

यूडीएफ विधायकों का केरल विधानसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

ईंधन एवं शराब की बिक्री पर उपकर लगाने के बजटीय प्रस्तावों को वापस लेने से वाममोर्चा सरकार के इनकार को लेकर विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सदस्यों ने केरल विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान पैदा किया. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी. विधानसभा का वर्तमान सत्र अब 27 फरवरी को बहाल होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >