दो दिनों की स्थिरता के बाद फिर बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव

इस महीने कुछ दिनों की स्थिरता के बाद लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़त जारी है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग बराबरी पर आ गयी है. रांची में पेट्रोल 102.43 रुपये और डीजल की कीमत 102.15 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.

दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल – डीजल की कीमत एक बार फिर बढ़ गयी. आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इस बढ़ोतरी के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 107.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गयी.

इस महीने कुछ दिनों की स्थिरता के बाद लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़त जारी है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग बराबरी पर आ गयी है. रांची में पेट्रोल 102.43 रुपये और डीजल की कीमत 102.15 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.

Also Read: Petrol Diesel : 20 दिनों में 6.35 रुपये पेट्रोल महंगा, 23 दिनों में डीजल 7.35 रुपये, जानें आपके शहर का दाम

देश की राजधानी दिल्ली के अलावा कई बड़े शहरों में भी पेट्रोल – डीजल की कीमत में आग लग गयी है. बढ़ी हुई कीमत के बाद इन राज्यों में पेट्रोल और डीजल का असर आम लोगों पर पड़ रहा है.

प्रमुख शहरों में भाव 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 107.94 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये है. मुंबई में पेट्रोल की कीत 113.80 रुपये है जबकि डीजल 104.75 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.46 रुपये प्रति लीटर है. डीजल की कीमत 99.78 रुपये प्रति लीटर. चेन्नई में पेट्रोल 104.83 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 100.92 रुपये प्रति लीटर है.

आपके शहर में क्या है भाव
Also Read: Petrol-Diesel Price Hike : जल्द कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत ? मोदी सरकार कर रही है ये काम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >