पाकिस्तान में पेट्रोल ₹336 और डीजल ₹321 के पार, एक झटके में ₹55 की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

Pakistan Petrol Diesel Price Hike: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल ₹55 प्रति लीटर तक महंगे हो गए हैं. मिडिल ईस्ट संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पेट्रोल ₹335.86 पर पहुंच गया.

Pakistan Petrol Diesel Price Hike: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में आम जनता पर महंगाई का एक और ‘एटम बम’ गिरा है. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 20% का इजाफा कर दिया है.

आसमान छू रहे हैं दाम

सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.

  • पेट्रोल: ₹55 की बढ़ोतरी के साथ अब 335.86 रुपये प्रति लीटर.
  • डीजल: ₹55 के उछाल के बाद अब 321.17 रुपये प्रति लीटर.

क्यों बढ़े दाम ? सरकार का तर्क

पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय हालात कब सामान्य होंगे, इसका कोई अंदाजा नहीं है, इसलिए घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है.

पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, डर का माहौल

जैसे ही कीमतों में बढ़ोतरी की खबर फैली, लाहौर और कराची जैसे बड़े शहरों में हड़कंप मच गया. पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. लोग इस डर से घंटों इंतजार करते दिखे कि आने वाले दिनों में तेल की किल्लत हो सकती है या कीमतें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं.

जमाखोरों को प्रधानमंत्री की चेतावनी

तेल की कमी की अफवाहों के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने प्रशासन को आदेश दिया है कि जो भी मुनाफाखोर तेल का स्टॉक छिपाकर रख रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. सरकार का दावा है कि देश में फिलहाल तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की योजना बनाई जा रही है.

Also Read: रसोई में लगी ‘महंगाई की आग’ घरेलू सिलेंडर ₹60 तो कॉमर्शियल सीधे ₹115 महंगा, जानें अपने शहर के नए दाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >