Lolly Pop Chat Masala: Apple, माइक्रोसॉफ्ट के छूटे पसीने, अब इस कंपनी का राज, 3.92 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप

Nvidia ने इतिहास रचते हुए 3.92 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ Apple और Microsoft को पीछे छोड़ दिया है. AI चिप्स की बढ़ती मांग और वॉल स्ट्रीट के भरोसे ने इसे दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बना दिया है.

Nvidia: जेंसन हुआंग के नेतृत्व में एनविडिया (Nvidia) ने नया इतिहास रच दिया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में जबरदस्त मांग और निवेशकों की भारी उम्मीदों के चलते एनविडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है. इसकी मार्केट वैल्यू $3.92 ट्रिलियन तक पहुंच गई, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है.

एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ा

एनविडिया ने एप्पल के 26 दिसंबर 2024 के बनाए गए $3.915 ट्रिलियन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कुछ समय के लिए $3.92 ट्रिलियन मार्केट कैप को छू लिया. हालांकि ट्रेडिंग खत्म होने तक इसकी वैल्यू $3.89 ट्रिलियन रही. वहीं माइक्रोसॉफ्ट $3.7 ट्रिलियन के साथ दूसरे स्थान पर और एप्पल $3.19 ट्रिलियन के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

AI की बढ़ती मांग ने दिया जबरदस्त बढ़ावा

एनविडिया के ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा कारण है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर वॉल स्ट्रीट का बढ़ता विश्वास. जेनरेटिव एआई में तेजी से बढ़ते निवेश और डेटा सेंटर के निर्माण की होड़ ने एनविडिया की विशेष चिप्स की मांग को आसमान पर पहुंचा दिया है.

एनविडिया कैसे जीत रहा है AI की रेस?

टेस्ला, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन और मेटा जैसे दिग्गज AI पर आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में जुटे हैं, लेकिन उनके सारे प्रयासों के केंद्र में एनविडिया की हाई-परफॉर्मेंस चिप्स हैं. यही वजह है कि कंपनी की हिस्सेदारी अब अकेले S&P 500 इंडेक्स में 7% तक पहुंच गई है.

अब इन देशों के शेयर बाजार से भी बड़ी है Nvidia 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलएसईजी (LSEG) डेटा बताता है कि एनविडिया अब कनाडा और मैक्सिको के कुल स्टॉक मार्केट वैल्यू से भी बड़ी हो चुकी है. इतना ही नहीं, यूनाइटेड किंगडम की सभी लिस्टेड कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप भी एनविडिया से कम है.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

Nvidia की इस तेजी का मतलब यह भी है कि जो निवेशक S&P 500 इंडेक्स फंड्स में रिटायरमेंट सेविंग कर रहे हैं, वे अब AI सेक्टर पर बहुत अधिक निर्भर हैं. यानी AI की सफलता या असफलता का सीधा असर करोड़ों निवेशकों की भविष्य की कमाई पर पड़ सकता है.

Also Read: अमेरिका में 1000 डॉलर की कमाई मतलब भारत में कितनी? हिसाब सुनकर उड़ जाएंगी होश!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >