शेयर मार्केट में अगले हफ्ते नो छुट्टी, इस दिन होगा बकरीद का हॉलिडे

Stock Market Holiday: क्या अगले हफ्ते शेयर मार्केट में कोई स्पेशल छुट्टी है? जानिए 18 से 24 मई तक BSE और NSE का सही टाइमिंग और बकरीद की छुट्टी की तारीख क्या होगी.

Stock Market Holiday: अगर आप शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. अक्सर त्योहारों के सीजन में इन्वेस्टर्स को असमंजस रहता है कि किस दिन मार्केट खुलेगा और किस दिन बंद रहेगा. सोशल मीडिया पर भी छुट्टियों को लेकर कई तरह की बातें चलती रहती हैं. आइए सीधे सटीक शब्दों में जानते हैं कि अगले हफ्ते (18 मई से 24 मई) भारतीय शेयर बाजार का क्या स्टेटस रहने वाला है. 

क्या अगले हफ्ते मार्केट में कोई स्पेशल छुट्टी है?

नहीं, अगले हफ्ते यानी 18 मई से 22 मई तक के सभी वर्किंग डेज (सोमवार से शुक्रवार) पर शेयर बाजार पूरी तरह खुला रहेगा. इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सामान्य रूप से कामकाज होगा. अगले हफ्ते बाजार सिर्फ अपने तयशुदा साप्ताहिक छुट्टी यानी शनिवार (23 मई) और रविवार (24 मई) को ही बंद रहेगा. इसके अलावा बीच हफ्ते में कोई भी एक्स्ट्रा या स्पेशल छुट्टी नहीं है. 

मई के महीने में बकरीद की छुट्टी कब है?

BSE और NSE की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मई के महीने में केवल दो ही स्पेशल छुट्टियां तय थीं. पहली छुट्टी 1 मई को ‘महाराष्ट्र डे’ (मजदूर दिवस) के मौके पर हो चुकी है. वहीं, मई महीने की दूसरी स्पेशल छुट्टी बकरीद के लिए रखी गई है, जो 28 मई को होने की संभावना है. इसलिए अगले हफ्ते छुट्टियों को लेकर किसी भी तरह के भ्रम में न पड़ें, मार्केट अपने रूटीन समय पर ही चलेगा. 

छुट्टी वाले दिन कौन-कौन से सेगमेंट बंद रहते हैं?

जब भी शेयर बाजार में कोई स्पेशल हॉलिडे या वीकेंड होता है, तो मार्केट से जुड़े लगभग सभी अहम इंस्ट्रूमेंट्स में ट्रेडिंग पूरी तरह ठप रहती है. इसमें मुख्य रूप से ये सेगमेंट्स शामिल हैं:

  • इक्विटी (Equities)
  • इक्विटी डेरिवेटिव्स (Equity Derivatives)
  • फॉरेक्स करेंसी (Forex Currency)
  • कमोडिटीज और बॉन्ड्स (Commodities and Bonds)

अगले हफ्ते मार्केट का रेगुलर टाइमिंग क्या रहेगा?

चूंकि अगले हफ्ते कोई स्पेशल छुट्टी नहीं है, इसलिए सोमवार से शुक्रवार तक ट्रेडिंग का समय हमेशा की तरह सामान्य रहेगा. भारतीय शेयर बाजार का हर रोज का सेशन तीन हिस्सों में बंटा होता है:

  1. प्री-मार्केट सेशन (Pre-Market): यह सुबह 9:00 बजे शुरू होता है और 9:15 बजे खत्म होता है. 
  2. नॉर्मल ट्रेडिंग सेशन (Normal Trading): यह मुख्य सेशन होता है, जो सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक चलता है. 
  3. पोस्ट-मार्केट सेशन (Post-Market): बाजार बंद होने के बाद का यह सेशन दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक एक्टिव रहता है. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल एक्सपोर्ट पर फिर लगा टैक्स, डीजल-ATF को मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >