सोना-चांदी में आई नरमी, खरीदारी का आज है बढ़िया मौका

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 16 May 2026: सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? आज 16 मई को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज हुई है. खरीदारी से पहले जानें 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने और चांदी के ताजा रेट क्या हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 16 May 2026: अगर आप आज शनिवार, 16 मई को सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. हफ्तेभर की तेज उठापटक के बाद आज सोने और चांदी के दाम लगभग स्थिर हैं और हल्की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज के शुरुआती रुझानों के हिसाब से हैं. 

आज सोने में क्या बदला?

शुक्रवार के मुकाबले आज सोने की कीमत में मामूली 1 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई है. 24 कैरेट सोना 15,790 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,474 रुपये और 18 कैरेट 11,842 रुपये पर है. 

आज का सोने का रेट  

कैरेटआज का रेटकल का रेटबदलाव
24 कैरेट (1 ग्राम)₹15,790₹15,791-₹1
22 कैरेट (1 ग्राम)₹14,474₹14,475-₹1
18 कैरेट (1 ग्राम)₹11,842₹11,843-₹1

शहरवार सोने के रेट (22 कैरेट, 1 ग्राम)

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹14,479₹14,480-₹1
लखनऊ₹14,489₹14,490-₹1
रांची₹14,474₹14,475-₹1
दिल्ली₹14,489₹14,490-₹1
मुंबई₹14,474₹14,475-₹1
कोलकाता₹14,474₹14,475-₹1

चांदी खरीदने वालों के लिए क्या खबर?

चांदी में भी आज हल्की नरमी दिखी है. कल जहां 1 किलो चांदी 2,90,000 रुपये थी, वहीं आज यह 2,89,900 रुपये पर आ गई है. यानी 100 रुपये की गिरावट है. पिछले हफ्ते रिकॉर्ड तेजी के बाद यह थोड़ा ठहराव माना जा रहा है.

आज का चांदी का रेट

यूनिटआज का रेटकल का रेटबदलाव
1 ग्राम₹289.90₹290-₹0.10
10 ग्राम₹2,899₹2,900-₹1
1 किलो₹2,89,900₹2,90,000-₹100

शहरवार चांदी का रेट

शहरआज का रेट (1Kg)कल का रेटबदलाव
पटना₹2,89,900₹2,90,000-₹100
लखनऊ₹2,89,900₹2,90,000-₹100
रांची₹2,89,900₹2,90,000-₹100
दिल्ली₹2,89,900₹2,90,000-₹100
मुंबई₹2,89,900₹2,90,000-₹100

अभी खरीदें या थोड़ा रुकें?

आज के रेट देखकर यही कहा जा सकता है कि बाजार फिलहाल शांत है. अगर छोटी खरीदारी करनी है तो आज अच्छा मौका है. बड़ी खरीदारी करने वाले 1-2 दिन बाजार की चाल जरूर देखें.

ये भी पढ़ें: शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद, अभी दूर करें कन्फ्यूजन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >