आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद, अभी दूर करें कन्फ्यूजन

Bank Holiday: आज 16 मई को बैंक जाने से पहले छुट्टियों की स्थिति जरूर जान लें. जानिए आज किस राज्य में बैंक बंद हैं और आपके शहर में बैंकों का समय क्या रहेगा.

Bank Holiday: अगर आप आज यानी शनिवार, 16 मई 2026 को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की स्थिति जरूर जान लें. कई लोगों को लगता है कि शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, लेकिन हर शनिवार ऐसा नहीं होता. 

आज बैंक खुले हैं या बंद?

आज महीने का तीसरा शनिवार है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों में आम दिनों की तरह कामकाज होता है. इसलिए, आज देशभर में बैंक पूरी तरह खुले हैं और आप अपने काम निपटा सकते हैं. भले ही आज देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुले हैं, लेकिन सिक्किम में आज बैंक बंद रहेंगे. 16 मई 1975 को सिक्किम आधिकारिक तौर पर भारत का 22वां राज्य बना था, इसलिए वहां आज राज्य स्थापना दिवस (State Day) मनाया जा रहा है. 

बैंकों के खुलने और बंद होने का समय क्या है?

विभिन्न बैंकों के कामकाज का समय थोड़ा अलग-अलग होता है:

  • SBI, PNB और बैंक ऑफ इंडिया: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक. 
  • HDFC, ICICI, Axis और कोटक महिंद्रा: सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 या 4:30 बजे तक (ब्रांच के आधार पर). 
  • बैंक ऑफ बड़ौदा: सुबह 9:45 से शाम 4:45 बजे तक. 
  • केनरा बैंक: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक. 

मई के महीने में आगे कब-कब छुट्टियां हैं?

मई 2026 के बचे हुए दिनों में त्योहारों और विशेष दिवसों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:

  • 26 मई: काजी नजरुल इस्लाम जयंती (चुनिंदा राज्य)
  • 27 और 28 मई: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए 16 मई के लेटेस्ट रेट्स 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >