Net Worth: उम्र में माहिरा से 3 साल बड़े हैं क्रिकेटर सिराज, मगर संपत्ति के मामले में हैं काफी पीछे, पढ़ें रिपोर्ट

Net Worth: उम्र में माहिरा से 3 साल बड़े हैं क्रिकेटर सिराज, लेकिन संपत्ति के मामले में काफी पीछे हैं. जानें सिराज और माहिरा की नेट वर्थ में फर्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और टीवी अभिनेत्री माहिरा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनके रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. हालांकि, इस अफवाह की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इंस्टाग्राम पर फॉलो करने से बढ़ीं अटकलें

मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं, जिससे इनकी डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं. हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

कौन है अधिक अमीर? जानिए नेट वर्थ में अंतर

Mahira sharma and siraj

अगर दोनों की संपत्ति की तुलना की जाए, तो माहिरा शर्मा की अनुमानित नेट वर्थ ₹62 करोड़ के आसपास बताई जाती है. मोहम्मवहीं स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के अनुसार सिराज की नेट वर्थ लगभग ₹57 करोड़ आंकी गई है. माहिरा शर्मा को बिग बॉस 13 में भाग लेने के बाद व्यापक लोकप्रियता मिली. इसके अलावा, उन्होंने कुमकुम भाग्य और नागिन जैसी हिट टीवी सीरीज में भी काम किया है. वहीं, सिराज भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं और कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं.

पहले भी जुड़ चुका है सिराज का नाम

इससे पहले, सिराज का नाम आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के साथ जोड़ा गया था, जब दोनों की एक साथ तस्वीर वायरल हुई थी. हालांकि, बाद में सिराज ने इस अफवाह को खारिज करते हुए जनाई को अपनी बहन बताया था.

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले और मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा की उम्र में कितना अंतर?

सिराज और माहिरा की उम्र में लगभग तीन साल का अंतर है. सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को हुआ था, जबकि माहिरा का जन्म 25 नवंबर 1997 को हुआ था.

Also Read : कुमार सानू की बेटी अरियाना ग्रांडे से सीख रही हैं म्यूजिक, जानें उनकी संपत्ति और लाइफस्टाइल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >