इस राज्य के संविदा कर्मचारी होंगे मालामाल! सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए पूरी डिटेल

MP Contractual Employees Salary Hike : एमपी के संविदा कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने वेतन में 4.46% बढ़ोतरी को दी मंजूरी, अप्रैल 2026 से मिलेगा एरियर का पैसा. देखें किस पद की कितनी बढ़ी सैलरी.

MP Contractual Employees Salary Hike : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के करीब 1.5 लाख संविदा कर्मचारियों (Contractual Employees) को एक बहुत बड़ी राहत दी है. सरकार ने लंबे समय से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण (Regularization) की मांग कर रहे इन कर्मचारियों के मानदेय (वेतन) में 4.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी को हरी झंडी दिखा दी है.

वित्त विभाग के द्वारा संशोधित वेतनमान के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं. इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन के साथ-साथ 1 अप्रैल 2026 से अब तक का पूरा बकाया एरियर (Arrears) भी नगद दिया जाएगा.

इन मुख्य विभागों के कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा

सरकार के इस बड़े कदम से प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों में रात-दिन काम कर रहे संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा.

  • स्वास्थ्य विभाग (Health Department)
  • शिक्षा विभाग (Education)
  • ग्रामीण विकास (Rural Development)
  • नगरीय प्रशासन (Urban Administration)
  • महिला एवं बाल विकास (Women & Child Development)

पद के अनुसार कितनी बढ़ी सैलरी ?

संशोधित वेतनमान के अनुसार अलग-अलग पदों पर हर महीने मिलने वाली राशि में जो इजाफा हुआ है, उसकी पूरी सूची नीचे दी गई है.

पद का नामवेतन में हुई मासिक बढ़ोतरी (रुपये में)
चपरासी₹1,200
लिपिक (Clerk)₹1,220
डेटा एंट्री ऑपरेटर₹1,470
सहायक वार्डन / लेखापाल (Accountant)₹1,600
स्टेनोग्राफर₹1,800
MIS कोऑर्डिनेटर / ड्राफ्ट्समैन₹2,100
उपयंत्री (Sub Engineer) / APC जेंडर / BRCC₹2,100
प्रोग्रामर / मैनेजर / सहायक मंत्री₹2,700

ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों की भी हुई चांदी

बिजली कंपनियों और ऊर्जा विभाग में कार्यरत लगभग 4,500 संविदा अधिकारी-कर्मचारियों को भी इस वेतन वृद्धि का बंपर लाभ मिलने जा रहा है. उनके पदों के हिसाब से सैलरी में इतनी बढ़ोतरी होगी.

  • सहायक यंत्री (Assistant Engineer): ₹3,800 प्रति महीना
  • जूनियर इंजीनियर (JE): ₹2,200 प्रति महीना
  • जूनियर स्टेनो: ₹1,650 प्रति महीना
  • टेस्टिंग असिस्टेंट: ₹1,600 प्रति महीना
  • लाइन असिस्टेंट: ₹1,400 प्रति महीना

फैसले की 5 बड़ी बातें

  1. लागू होने की तारीख: यह वेतन वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में प्रभावी मानी जाएगी.
  2. सैलरी में दिखेगा असर: बढ़ा हुआ वेतन कर्मचारियों को आने वाली अगली सैलरी में जुड़कर मिलेगा.
  3. एरियर का भुगतान: अप्रैल 2026 से लेकर अब तक का जो भी बकाया (Arrear) है, उसका भुगतान अलग से स्पेशल तौर पर किया जाएगा.
  4. बढ़ेगा मनोबल: विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से विभिन्न विभागों में सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता (Quality of Services) में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.
  5. नियमितीकरण पर नजर: भले ही इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिली है, लेकिन उनकी ‘नियमित कर्मचारी’ बनने की मुख्य मांग अभी भी अधूरी है, जिस पर आगे सबका ध्यान रहेगा.

Also Read : क्या है फिटमेंट फैक्टर , इसके बढ़ने से कितनी बढ़ जाएगी आपकी बेसिक सैलरी ? समझें एक्सपर्ट्स से

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >