₹50 पानी, ₹355 सूप और ₹4,688 का बिल! मोहम्मद सिराज के रेस्टोरेंट की कीमतें सुनकर उड़ जाएंगे होश

Mohammed Siraj Restaurant Price: हैदराबाद में मोहम्मद सिराज के रेस्टोरेंट Joharfa का एक यूट्यूबर ने रिव्यू किया, जहां खाने का बिल ₹4,688 आया. ₹50 पानी, ₹355 सूप और ₹599 ज़ाफरानी बिरयानी जैसी कीमतें सुनकर लोग हैरान रह गए. स्वाद ठीक-ठाक, लेकिन रेट्स सबसे बड़ी शिकायत.

Mohammed Siraj Restaurant Price: हैदराबाद इन दिनों भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के नए रेस्टोरेंट Joharfa को लेकर काफी चर्चा में है. विराट कोहली के One8 Commune के बाद अब सिराज ने बंजारा हिल्स रोड नंबर 3 पर अपना रेस्टोरेंट शुरू किया है. इसकी लोकेशन और इंटीरियर के कारण यह जल्दी ही युवाओं का पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है. हाल ही में सिराज ने अपने साथी खिलाड़ियों मोहम्मद शमी, आकाश दीप और मुकेश कुमार को भी यहां होस्ट किया. लेकिन इस रेस्टोरेंट का खाना का कीमत सुन कर आपके कान खड़े के खड़े रह जाएंगे तो चलिए बता ही देते है.

Joharfa के अंदर क्या खास है?

एक यू्ट्यूबर ने हाल ही में रेस्टोरेंट का वीडियो साझा किया, जिसमें Joharfa का मेन्यू, इंटीरियर और माहौल दिखाया गया. रेस्टोरेंट की थीम रॉयल है और यह ग्राहकों को प्रीमियम डाइनिंग एक्सपीरियंस देने पर फोकस करता है. यहाँ मुगलई, पर्शियन, अरबी और चाइनीज खाना परोसा जाता है, जिसमें सिराज का खास हैदराबादी टच शामिल है. किचन ग्लास पैनल से बना है, जिससे साफ-सफाई और खाना बनते हुए आसानी से देखा जा सकता है. दीवारों पर सिराज की टेस्ट और वनडे जर्सी भी लगी हुई हैं. लेकिन मेनू में जब प्राइस देखोगे तो एक बार झटका जरूर लगेगा तो चलिए आगे बताते है.

रेस्टोरेंट का मेन्यू प्रीमियम कैटेगरी का है. कई आइटम्स की कीमतें सामान्य से काफी ज्यादा हैं, जिससे पहली नजर में कई ग्राहकों को आश्चर्य होता है.

  • स्टार्टर: ₹779 से शुरू
  • स्पेशल प्लैटर: ₹3500
  • वेज डिशेज़: ₹510 से
  • सूप: ₹355
  • पानी की बोतल: ₹50
  • ग्रिल्ड प्रॉन्स (7 पीस): ₹849
  • चिकन जौहर: लगभग ₹699–₹799
  • ज़ाफरानी चिकन बिरयानी: ₹599
  • ज़ाफरानी मटन बिरयानी: ₹699

खाने का स्वाद अच्छा बताया गया है, खासकर बिरयानी और कुछ पर्शियन कबाब डिशेज़ की काफी तारीफ हुई. हालांकि कई लोगों का कहना है कि कीमतें स्वाद और पोर्शन साइज के मुकाबले अधिक हैं.

रेस्टोरेंट का कुल बिल ₹4688 आया, जिसमें पायासूप, करमेनशाही कबाब, जूजेलरी, ग्रिल्ड प्रॉन्स, ज़ाफ़रानी चिकन और मटन बिरयानी जैसी महंगी डिशें शामिल थीं. इसके अलावा ₹213 सर्विस चार्ज और ₹200 टैक्स जोड़े गए. ग्राहकों का कहना है कि रेस्टोरेंट का इंटीरियर आकर्षक है और सफाई तथा किचन सेटअप भी अच्छी क्वालिटी का लगता है. खाने का स्वाद ठीक-ठाक से लेकर अच्छा तक बताया गया है, हालांकि पॉर्शन साइज कम है. सबसे बड़ी कमी कीमतों को माना जा रहा है. दो लोगों के लिए यह अनुभव चल जाता है, लेकिन दोस्तों या बड़े ग्रुप के साथ आने पर जेब जरूर ढीली करनी पड़ सकती है.

Also Read: Palak Price in America: अमेरिका में कितना है पालक का भाव? कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >