ग्लोबल तनाव से महंगा हुआ सोना, चांदी खरीदारों को मिली राहत, जानें आज के रेट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 12 March 2026: क्या आज सोना-चांदी खरीदना है सही? मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने के दाम बढ़े, पर चांदी में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली, मुंबई और पटना समेत प्रमुख शहरों के आज के सटीक भाव यहां चेक करें.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 12 March 2026: अगर आप आज सोने-चांदी के गहने खरीदने या इनमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बाजार की हलचल पर नजर डालना जरूरी है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण इंटरनेशनल मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है, जिसका सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर दिख रहा है. सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. हालांकि आपको बता दें कि नीचे दिए गए रेट पिछले सेशन के बंद भाव और आज की शुरुआती रुझानों के आधार पर दिए गए हैं.

क्या आज सोना महंगा हो गया?

जी हां, आज 12 मार्च को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी जा रही है. 24 कैरेट सोना आज 16,332 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. बीते दिन के मुकाबले इसमें 1 रुपये प्रति ग्राम की बढ़त हुई है. वहीं, 22 कैरेट सोना 14,971 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. जानकारों का मानना है कि वैश्विक अस्थिरता जब तक जारी रहेगी, सोने की कीमतों को सहारा मिलता रहेगा.

 सोने का रेट टेबल 12 मार्च 2026:

कैरेटप्रति 1 ग्रामप्रति 10 ग्रामप्रति 100 ग्रामकल से बदलाव
24 कैरेट₹16,332₹1,63,320₹16,33,200+ ₹10
22 कैरेट₹14,971₹1,49,710₹14,97,100+ ₹10
18 कैरेट₹12,249₹1,22,490₹12,24,900+ ₹10

प्रमुख शहरों में सोने का रेट (प्रति 1 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
मुंबई₹16,332₹14,971₹12,249
दिल्ली₹16,347₹14,986₹12,264
कोलकाता₹16,332₹14,971₹12,249
चेन्नई₹16,496₹15,121₹12,951
बेंगलुरु₹16,332₹14,971₹12,249
हैदराबाद₹16,332₹14,971₹12,249
पटना₹16,337₹14,976₹12,254
रांची₹16,494₹15,120₹12,370

चांदी के कीमतों की चमक आज फीकी पड़ी या बढ़ी?

चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है. जहां सोना बढ़ रहा है, वहीं चांदी में प्रति किलो 100 रुपये की कमी आई है. आज भारत में चांदी 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती और डॉलर की मजबूती के कारण चांदी की कीमतों पर थोड़ा दबाव नजर आ रहा है, जो खरीदारों के लिए एक छोटा सा राहत का मौका हो सकता है.

 चांदी का रेट टेबल 12 मार्च 2026:

वजन  आज की कीमत  कल की कीमत बदलाव  
1 ग्राम₹289.90₹290– ₹0.10
10 ग्राम₹2,899₹2,900– ₹1
100 ग्राम₹28,990₹29,000– ₹10
1 किलोग्राम₹2,89,900₹2,90,000– ₹100

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)

शहरप्रति 10 ग्रामप्रति 100 ग्रामप्रति 1 किलोग्राम
मुंबई₹2,899₹28,990₹2,89,900
दिल्ली₹2,899₹28,990₹2,89,900
कोलकाता₹2,899₹28,990₹2,89,900
बेंगलुरु₹2,899₹28,990₹2,89,900
चेन्नई₹2,999₹29,990₹2,99,900
हैदराबाद₹2,999₹29,990₹2,99,900
पटना₹2,899₹28,990₹2,89,900
रांची₹3,000₹30,000₹3,00,000

ये भी पढ़ें: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? देखें 12 मार्च की पूरी रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >