Meesho Share Price: Meesho शेयर ने कराई धमाकेदार शुरुआत, IPO ने तोड़े सब्सक्रिप्शन के रिकॉर्ड

Meesho Share Price: Meesho ने शेयर बाजार में दमदार शुरुआत की, NSE पर ₹162.50 और BSE पर ₹161.20 पर लिस्ट होकर 46% प्रीमियम दिया. IPO 79 गुना सब्सक्राइब हुआ और निवेशकों को प्रति लॉट लगभग ₹21,937 का लाभ मिला. कंपनी जुटाई राशि से तकनीकी और ब्रांड विस्तार करेगी.

Meesho Share Price: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho ने बुधवार, 10 दिसंबर को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की. कंपनी का शेयर NSE पर ₹162.50 और BSE पर ₹161.20 पर खुला, जो इश्यू प्राइस ₹111 की तुलना में क्रमशः 46.40% और 45.23% की बढ़त दर्शाता है. मजबूत लिस्टिंग से निवेशकों में उत्साह बढ़ा और जिन्हें IPO अलॉट हुआ, उन्हें प्रति लॉट (135 शेयर) लगभग ₹21,937.5 का लाभ मिला. भारी डेब्यू ने यह साफ कर दिया कि बाजार में Meesho के बिजनेस मॉडल को लेकर जबरदस्त भरोसा है.

IPO को मिला बेहद मजबूत रिस्पॉन्स

Meesho के IPO को निवेशकों की बड़ी मांग मिली और यह कुल 79.03 गुना सब्सक्राइब हुआ. क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स की ओर से 120.18 गुना, नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से 38.16 गुना और रिटेल निवेशकों से 19.08 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला. कंपनी का कुल इश्यू साइज ₹5,421.20 करोड़ था, जिसमें ₹4,250 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,171.20 करोड़ का OFS शामिल रहा. OFS के जरिए YC Holdings II, Peak XV, Sequoia Capital Global Growth Fund III, Ribbit Capital जैसे प्रमुख निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बेची. इतनी बड़ी मांग ने Meesho की बाजार में मजबूत स्थिति का संकेत दिया.

फंड का उपयोग और कंपनी का विस्तार विजन

IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी अपनी सब्सिडियरी Meesho Technologies Pvt Ltd में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, AI और मशीन लर्निंग टीमों के नए व मौजूदा कर्मचारियों के वेतन, मार्केटिंग व ब्रांडिंग गतिविधियों और संभावित अधिग्रहणों में करेगी. IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹2,439.5 करोड़ जुटाए थे, जिनमें BlackRock, Fidelity, Goldman Sachs, Morgan Stanley, Tiger Global, SBI MF, Tata MF और Singapore Government शामिल थे. Meesho एक मल्टी-साइडेड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के रूप में विक्रेताओं, उपभोक्ताओं, लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को जोड़ता है और भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रहा है.

Also Read : 7 साल बाद सबसे कम DA Hike, जनवरी 2026 में महंगाई भत्ता केवल 2% बढ़ने की उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >