Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मोनालिसा के 10 करोड़ कमाने का दावा वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2025 में इंदौर की माला बेचने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं. 10 दिन में 10 करोड़ कमाने का दावा वायरल है, लेकिन सच्चाई अभी स्पष्ट नहीं है.

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2025 के आयोजन के दौरान प्रयागराज में इंदौर की मोनालिसा का नाम हर जगह छाया हुआ है. माला बेचने वाली इस युवती ने अपनी नेचुरल खूबसूरती और अदाओं से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. उनकी कत्थई आंखों और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है, जिसके कारण वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं.

क्या वाकई बनीं करोड़पति?

इन दिनों सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि मोनालिसा ने महाकुंभ में महज 10 दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इन खबरों ने लोगों को चौंका दिया है और हर कोई इस बात की सच्चाई जानना चाहता है.

माला बेचने से इंटरनेट सेंसेशन तक का सफर

मोनालिसा, जो मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने का काम करती हैं. महाकुंभ में भी वे इसी उद्देश्य से आई थीं. लेकिन उनकी खूबसूरती और अनोखी व्यक्तित्व ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास पहचान दिलाई. उनके वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

Also Read : कितने अमीर हैं वीरेंद्र सहवाग?, जानिए क्रिकेट के मैदान से बिजनेस एम्पायर तक का सफर

क्या है 10 करोड़ कमाने की सच्चाई?

यह दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपनी माला बेचकर 10 दिन में 10 करोड़ रुपए कमाए. हालांकि, इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मोनालिसा ने खुद इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी खबरें महज अफवाह हैं.

सोशल मीडिया पर मोनालिसा का प्रभाव

मोनालिसा के वीडियो और तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. उनके प्रशंसक लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, 10 करोड़ कमाने के दावे की सच्चाई पर सवाल बरकरार है.

Also Read: Budget 2025: किसानों को सम्मान निधि में दोगुना लाभ मिलने की संभावना, जानिए पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >