UIDAI का बड़ा अपडेट! mAadhaar की जगह अब नया Aadhaar App करेगा एंट्री

mAadhaar App Discontinued: अब आधार से जुड़े कई काम आपके स्मार्टफोन से ही हो जाएंगे. जानिए नया Aadhaar App कैसे mAadhaar से अलग और ज्यादा सुविधाजनक है.

mAadhaar App Discontinued: यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 30 जून से आधार से जुड़ी मोबाइल सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है. अब पुराने mAadhaar ऐप की जगह नया आधार ऐप लोगों के लिए मुख्य प्लेटफॉर्म बनेगा. इस नए ऐप का मकसद आधार से जुड़े कामों को आसान, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल बनाना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार आधार सेवा केंद्र न जाना पड़े.

UIDAI के मुताबिक, लॉन्च होने के पांच महीने से भी कम समय में इस ऐप को 3.1 करोड़ (31 मिलियन) से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं. वहीं, करीब 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर अपडेट किया है और 8.5 लाख यूजर्स ने पता (Address) अपडेट करने की सुविधा का इस्तेमाल किया है.

क्या बदला है नए Aadhaar App में?

नया आधार ऐप पहले के mAadhaar ऐप की तुलना में कई नए फीचर्स लेकर आया है. अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही कई जरूरी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं.

मुख्य सुविधाएं:

  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट करना
  • आधार में पता (Address) अपडेट करना
  • e-Aadhaar डाउनलोड करना
  • आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखना
  • Aadhaar Seva Kendra की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करना
  • एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक करना

यहां देखें इस खबर से जुड़ी UIDAI की अफिशियल एक्स पोस्ट:

क्यों खास है यह नया ऐप?

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत फेस ऑथेंटिकेशन और क्यूआर कोड आधारित पहचान साझा करने की सुविधा है. अब पहचान सत्यापित करने के लिए बार-बार आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. यूजर जरूरत के अनुसार केवल जरूरी जानकारी सुरक्षित क्यूआर कोड के जरिए शेयर कर सकेंगे. इससे निजी जानकारी पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित रहेगी. फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से यूजर अपनी मौजूदगी की डिजिटल पुष्टि भी कर सकते हैं, जिससे पहचान की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित बनती है.

किन जगहों पर होगा इस्तेमाल?

UIDAI इस ऐप को सिर्फ आधार देखने वाले प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखना चाहता. नए आधार ऐप का इस्तेमाल रोजमर्रा की कई सेवाओं में किया जा सकेगा.

इन कामों में मिलेगा फायदा:

सेवाकैसे मदद करेगा
होटल चेक-इनडिजिटल पहचान साझा कर सकेंगे
अस्पताल में भर्तीआधार की आसान डिजिटल पुष्टि
विजिटर मैनेजमेंटQR Code से तेज वेरिफिकेशन
इवेंट एंट्रीपहचान की आसान जांच
गिग वर्कर्स और सर्विस पार्टनर्स का सत्यापनOVSE QR Code के जरिए डिजिटल वेरिफिकेशन

अब mAadhaar का क्या होगा?

UIDAI धीरे-धीरे mAadhaar ऐप को हटाकर नए आधार ऐप को बढ़ावा दे रहा है. नया ऐप एंड्रॉयड और ऐप्पल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: 30 जून से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >