LPG Cylinder Price Hike : महीने के पहले दिन महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

LPG Cylinder Price Hike today: महीने के पहले दिन गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है. जानें कितनी बढ़ी कीमत

LPG Cylinder Price Hike : आज महीने का पहला दिन है. जी हां…यानी मार्च का महीना शुरू हो चुका है. महीने के पहले दिन ही लोगों की जेब पर झटका लगा है. दरअसल, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों में इजाफा एक बार फिर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में किया है. देश की राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपये जबकि कारोबारी नगरी मुंबई में इसकी कीमत 26 रुपये बढ़ी है.

LPG Cylinder New Price: कहां कितनी बढ़ी कीमत

आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत को संशोधित करतीं हैं. इसलिए आज से उपभोक्ताओं को नए दर पर कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेगा. जानें कहां कितने में मिलेगा.

  • दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1795 रुपये में मिलेगा.
  • कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1911 रुपये में मिलेगा.
  • मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़कर 1749 रुपये हो चुका है.
  • चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1960.50 रुपये में मिल रहा है.

    LPG Price Today: बजट से पहले लगा महंगाई का झटका,बदल गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

    इससे पहले हुए बदलाव की बात करें तो 1 फरवरी 2024 को 14 रुपये का इजाफा किया गया था. इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये से बढ़कर 1769.50 रुपये हो गई थी. वहीं कोलकाता में सिलेंडर 1869.00 रुपये से बढ़कर 1887 रुपये का कर दिया गया था.

    घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
    घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पर नजर डालें तो इसमें किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है जबकि कोलकाता में 929 रुपये में ये उपभोक्ताओं को मिल रही है. कारोबारी नगरी मुंबई में 902.50 रुपये घरेलू गैस सिलेंडर लोगों को मिल रहे हैं जबकि चेन्नई में 918.50 रुपये इसकी कीमत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >