LPG सिलेंडर चाहिए तो आज ही करा लें e-KYC, 16 अगस्त के बाद बढ़ सकती है परेशानी

LPG eKYC की आखिरी तारीख 16 अगस्त है. जानें उज्ज्वला समेत घरेलू गैस ग्राहकों को ई-केवाईसी क्यों करानी है और इसे कैसे पूरा करना है.

अगर आपके घर में एलपीजी सिलेंडर आता है और आपने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो आज इसे टालना भारी पड़ सकता है. 16 अगस्त 2026 को एलपीजी ई-केवाईसी की आखिरी तारीख है. यानी जिन ग्राहकों की ई-केवाईसी अब तक बाकी है, उन्हें आज ही इसे पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए.

डेडलाइन को लेकर 15 और 16 अगस्त की तारीख के बीच कंफ्यूजन भी है. ऐसे में जरूरी है कि ग्राहक तारीख को लेकर असमंजस में रहने के बजाय अपनी केवाईसी पूरी कर लें. यह प्रक्रिया इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के ग्राहकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है.

किसे ई-केवाईसी कराना जरूरी है?

एलपीजी कनेक्शन की पहचान को आधार के जरिए वेरिफाई करने के लिए ई-केवाईसी की जाती है. खास तौर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन के लिए यह जरूरी है. पीएमयूवाई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहीं, अगर किसी ग्राहक ने अभी तक अपना वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो उसे अपनी जानकारी अपडेट कराने के लिए भी ई-केवाईसी पूरी कर लेनी चाहिए.

ई-केवाईसी नहीं हुई तो क्या असर पड़ेगा?

समय पर ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर आगे एलपीजी सिलेंडर लेने में परेशानी आ सकती है. उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को मिलने वाली सब्सिडी पर भी इसका असर पड़ सकता है. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि 16 अगस्त के बाद सभी एलपीजी कनेक्शन तुरंत खत्म कर दिए जाएंगे. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अपनी केवाईसी को लंबित रखना भी सही नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:

इंडेन, भारत गैस और HP गैस की ई-केवाईसी कैसे होगी?

ग्राहक अपनी गैस कंपनी के ऐप से घर बैठे यह काम कर सकते हैं. इसके लिए आधार ऑथेंटिकेशन और फेस वेरिफिकेशन की जरूरत होगी.

  • इंडेन: इंडेन ऑयल वन ऐप से ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.
  • भारत गैस: हैलो बीपीसीएल ऐप के जरिए आधार बेस्ड ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं.
  • एचपी गैस: एचपी पे ऐप पर आधार वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए प्रक्रिया पूरी होगी.

इसके लिए आधार फेस आरडी ऐप की भी जरूरत पड़ सकती है.

ऑनलाइन नहीं हो रही तो कहां जाएं?

अगर स्मार्टफोन नहीं है या ऐप से ई-केवाईसी करते समय परेशानी आ रही है, तो नजदीकी गैस एजेंसी या एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें. वहां बायोमेट्रिक मशीन के जरिए भी ई-केवाईसी पूरी कराई जा सकती है. ऐसे में आज ही अपनी केवाईसी की स्थिति देखना बेहतर रहेगा, ताकि बाद में सिलेंडर या सब्सिडी से जुड़ी परेशानी से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें:


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >