Ladli Behna Yojana : 12 अगस्त हो चुका है और रक्षाबंधन भी नजदीक है. ऐसे में मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को 39वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. महिलाओं को उम्मीद है कि त्योहार से पहले उनके खाते में ₹1,500 की राशि पहुंच जाएगी. अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी किस्त को लेकर अहम अपडेट दिया है.
सीएम यादव ने लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर बड़ा संकेत दिया है. सोमवार (10 अगस्त)को राजगढ़ में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को भोपाल से वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहनों के बैंक खातों में योजना की राशि जल्द भेजी जाएगी. सीएम का यह बयान ऐसे समय आया है, जब 39वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है. इस बीच करीब 7 लाख महिलाओं के नाम योजना से हटाए जाने की खबर भी सामने आई है। हालांकि, सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
लाड़ली बहना योजना की किस्त कब आ सकती है खाते में?
लाड़ली बहना योजना की किस्त आमतौर पर हर महीने 12 या 13 तारीख के आसपास जारी की जाती है. हालांकि, अगस्त की किस्त कब आएगी, इसे लेकर सरकार ने अभी कोई तारीख तय नहीं की है. मुख्यमंत्री के हालिया बयान से उम्मीद बढ़ी है कि महिलाओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. संभावना है कि रक्षाबंधन से पहले करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1,500 की राशि पहुंच जाए.
ये भी पढ़ें: सरकार ने एक झटके में काट दिए 92 लाख नाम! क्या आपकी Ladki Bahin Yojana भी हुई बंद?
एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना की लाभार्थी
लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाकर ₹1,500 कर दी गई है और यह राशि DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. मध्य प्रदेश में इस योजना की एक करोड़ से अधिक महिलाएं लाभार्थी हैं.
ये भी पढ़ें: लाडकी बहिन योजना : इन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, हो गया ऐलान
किन महिलाओं को मिलेंगे ₹1,500?
लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं. लाभार्थी महिलाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि:
- उनका बैंक खाता सक्रिय हो
- बैंक खाते से आधार लिंक हो और जानकारी सही हो
- खाते में DBT की सुविधा चालू हो
- उनकी ई-केवाईसी पूरी हो
- लाभार्थी सूची में उनका नाम दर्ज हो
