Ladli Behna Yojana : कितने साल तक मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ? मध्य प्रदेश सरकार ने दिया जवाब

Ladli Behna Yojana : क्या लाड़ली बहना योजना का लाभ अब अगले कई वर्षों तक मिलता रहेगा? मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने इस सवाल का जवाब देते हुए योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पढ़ें पूरी खबर यहां.

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में योजना को वित्तीय वर्ष 2030-31 तक जारी रखने के लिए 1,14,365 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई. सरकार के इस फैसले से आने वाले वर्षों में भी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलता रहेगा.


मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ आने वाले वर्षों में भी मिलता रहेगा. मंगलवार (18 अगस्त) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दोनों योजनाओं को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला लिया गया. सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ रुपये और लाड़ली लक्ष्मी योजना पर 16,326 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इससे पात्र महिलाओं और बेटियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी.

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा अतिरिक्त पैसा

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन पर खुशखबरी है. इस बार योजना की लाभार्थी महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 1,500 रुपये की किस्त के साथ 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. यानी 19 अगस्त को पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,750 रुपये जमा होंगे. सरकार की ओर से दी जाने वाली यह अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन के मौके पर दी जा रही है.


ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana : ₹1,500 के साथ मिलेंगे ₹250 अतिरिक्त, इस दिन खाते में आएगी रकम

उज्ज्वला योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं के लिए भी इस बार राहत की खबर है. रक्षाबंधन के मौके पर उन्हें 250 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी. यानी लाड़ली बहना योजना के साथ उज्ज्वला योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं को भी सरकार की ओर से अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >