KCC स्कीम में बड़ा बदलाव, समय पर लोन चुकाने पर लगेगा मात्र 4% ब्याज

Kisan Credit Card: KCC स्कीम में बड़ा बदलाव हुआ है. अब किसानों को बिना गारंटी 2 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा. समय पर भुगतान करने पर ब्याज दर घटकर केवल 4% रह जाएगी. मगर क्या आप जानते हैं कि इसका फायदा किन खास लोगों को नहीं मिलेगा?

Kisan Credit Card: देश के करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में कई बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. बुधवार को जारी PIB की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में पूरे भारत में 7.72 करोड़ से अधिक किसान केसीसी का लाभ उठा रहे हैं. तो आइये जानतें की क्या बदलाव हुए है.  

किसे और कितना मिलेगा फायदा? 

सरकार ने अब केसीसी के तहत बिना किसी गारंटी (Collateral-free) के मिलने वाले लोन की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है. यह नियम 1 जनवरी, 2025 से लागू हो चुका है. इसके अलावा, खेती के लिए कुल लोन की सीमा को भी बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. खास बात यह है कि अब मछली पालन, डेयरी और मुर्गी पालन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोग भी 5 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकेंगे.

लोन पर ब्याज कितना लगेगा? 

किसानों को 3 लाख रुपये तक का शॉर्ट-टर्म लोन मात्र 7% ब्याज पर मिलता है. लेकिन अगर किसान अपने लोन की किस्तें समय पर चुकाते हैं, तो उन्हें 3% की अतिरिक्त छूट दी जाती है. यानी समय पर पैसा लौटाने वाले किसानों को प्रभावी रूप से केवल 4% ब्याज ही देना होगा.

यहां देखें PIB की नोटिस

आवेदन करना कितना आसान है? 

अब किसानों को लंबी कागजी कार्यवाही से नहीं गुजरना पड़ेगा. सरकार ने ‘वन-पेज’ (एक पन्ने का) आवेदन फॉर्म शुरू किया है. इसमें पीएम-किसान पोर्टल से किसानों की जानकारी अपने आप भर जाती है. किसान अपने नजदीकी बैंक या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

क्या है किसान ऋण पोर्टल (KRP)? 

सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए सरकार ने सितंबर 2023 में ‘किसान ऋण पोर्टल’ शुरू किया था. इसके जरिए लोन पास होने में तेजी आई है और किसान अपनी लोन प्रोफाइल और सब्सिडी की जानकारी घर बैठे देख सकते हैं. देशभर के 457 बैंक इस नेटवर्क से जुड़े हैं, जिनमें सहकारी बैंकों की भूमिका सबसे अहम है.

ये भी पढ़ें: कल आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >