Justice Surya Kant Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं देश के 53वें CJI सूर्यकांत और कितनी मिलेगी सैलरी ?

Justice Surya Kant Net Worth: जस्टिस सूर्यकांत ने 53वें CJI के रूप में शपथ लेकर 15 माह का कार्यकाल शुरू किया. उनका वेतन 2.80 लाख रुपये मासिक और कई भत्ते हैं. उनके परिवार के पास 8 करोड़ से अधिक FDRs, सोना-चांदी, दिल्ली-चंडीगढ़-गुरुग्राम में कई संपत्तियां और 13.5 एकड़ कृषि भूमि है.

Justice Surya Kant Net Worth: सोमवार (24 नवंबर) को जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की. उनका कार्यकाल लगभग 15 महीनों का होगा. उन्होंने जस्टिस भूषण आर. गवई की जगह ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जस्टिस सूर्यकांत कई अहम और ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं, चाहे अनुच्छेद 370 हटाने का मामला हो, बिहार मतदाता सूची की विस्तृत समीक्षा या फिर पेगासस स्पाइवेयर विवाद पर निर्णय. अब आम लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता रहती है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश को कितनी सैलरी, पेंशन और सुविधाएं मिलती हैं और जस्टिस सूर्यकांत की कुल संपत्ति कितनी है. आइए विस्तार से समझते हैं.

CJI की सैलरी और सुविधाएं

सोर्स- डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस
डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अनुसार वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश का मासिक वेतन 2,80,000 रुपये है.

मुख्य न्यायाधीश (CJI) का वेतन (Salary)

डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अनुसार

  • मासिक वेतन: ₹2,80,000

पेंशन और ग्रेच्युटी

पदपेंशनग्रेच्युटी
भारत के मुख्य न्यायाधीश₹16,80,000 प्रति वर्ष + डीआर₹20,00,000

भत्ते और अन्य सुविधाएं

भत्ताराशि
फर्निशिंग भत्ता₹10,00,000
मकान किराया भत्ता (HRA)मूल वेतन का 24%
सत्कार (सम्पचुरी) भत्ता₹45,000 प्रति माह

DA (महंगाई भत्ता) 25% से अधिक होने पर HRA 27% और 50% से ऊपर जाने पर 30% तक बढ़ जाता है.

Justice Surya Kant Net Worth: कितनी है कुल संपत्ति?

जस्टिस सूर्यकांत और उनके परिवार के पास कुल 8 करोड़ रुपये से अधिक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FDRs) हैं. उनके नाम पर 16 FDRs में ब्याज सहित ₹4,11,22,395 जमा है, जबकि उनके हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) की 15 FDRs में ₹1,92,24,317 दर्ज हैं. उनकी पत्नी के छह FDRs में कुल ₹1,96,98,377 की राशि है. चल संपत्तियों की बात करें तो जस्टिस सूर्यकांत के पास लगभग 100 ग्राम सोने के आभूषण और तीन महंगी घड़ियां मौजूद हैं. उनकी पत्नी के पास लगभग 1,000 ग्राम (1 किलोग्राम) सोना और करीब 6 किलोग्राम चांदी के कीमती सामान हैं.

अचल संपत्ति (Immovable Property)

जस्टिस सूर्यकांत और उनके परिवार की घोषित अचल संपत्तियां

  • चंडीगढ़ सेक्टर 10 में एक कनाल का घर (पत्नी और HUF के संयुक्त स्वामित्व)
  • पंचकुला (हरियाणा) के गोलपुरा गाँव में 13.5 एकड़ कृषि भूमि
  • गुरुग्राम के सुशांत लोक–1 में 300 वर्ग गज का प्लॉट
  • चंडीगढ़ सेक्टर 18-C में 192 वर्ग गज का घर
  • नई दिल्ली, ग्रेटर कैलाश–I में 285 वर्ग गज के घर का भूतल और बेसमेंट (पत्नी के साथ संयुक्त स्वामित्व)
  • गुरुग्राम DLF–II में 250 वर्ग गज का घर (जस्टिस सूर्यकांत की व्यक्तिगत संपत्ति)

Also Read: शादी में कितनी कैश राशि ले सकते हैं? यह नियम नहीं जानते तो भारी नुकसान हो सकता है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >