Jio FS Listing: रिलायंस के निवेशकों के लिए खुशखबरी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग डेट आयी, जानें डीटेल

Jio Financial Services Listing रिलायंस इंडस्ट्रीज से हाल ही में अलग हुई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग 21 अगस्त को होगी. स्टॉक की प्रीलिस्टिंग कीमत 261.85 रुपये निकली, जो ब्रोकरेज फर्मों के अनुमान से कहीं अधिक है. इस कीमत पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप 1.66 लाख करोड़ रुपये है

Jio Financial Share Listing : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से हाल में अलग हुई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) की लिस्टिंग 21 अगस्त को होगी. पिछले हफ्ते रिलायंस के पात्र शेयरधारकों को हर एक शेयर पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर दिया गया था. रिलायंस के शेयरहोल्डर्स के डीमैट अकाउंट में जेएफएसएल के शेयर आये थे.

देश की दूसरी सबसे बड़ी एनबीएफसी कंपनी

स्टॉक की प्री-लिस्टिंग कीमत 261.85 रुपये निकली, जो ब्रोकरेज फर्मों के अनुमान से कहीं अधिक है. इस कीमत पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप 1.66 लाख करोड़ रुपये है. इस वैल्यूएशन पर यह देश की दूसरी सबसे बड़ी एनबीएफसी कंपनी है. जेएफएसएल को निफ्टी50, बीएसई सेंसेक्स और दूसरे इंडेक्सों में शामिल किया गया है.

जेएफएसएल पिछले महीने रिलायंस से अलग हुई

रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) शेयर बाजारों पर 21 अगस्त को लिस्ट होगी. एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है. जेएफएसएल पिछले महीने रिलायंस से अलग हुई थी और 261.85 रुपये मूल्य निकलने के बाद फिलहाल यह ‘डमी’ के तौर पर सूचीबद्ध है लेकिन इसमें कोई कारोबार नहीं हो रहा है.

Also Read: Jio New Plan: रिलायंस जियो ने लॉन्च किये दो नए प्रीपेड प्लान, Netflix के साथ मिलेगा 84 दिनों तक 3GB डेली डेटा

बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्धता

बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्धता एफटीएसई रसेल द्वारा जेएफएसएल को अपने सूचकांकों से हटाने की योजना से एक दिन पहले निर्धारित की गई है. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, सूचकांक सेवा प्रदाता ने कहा कि उसने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि शेयर बाजार में अभी तक कारोबार शुरू नहीं हुआ था.

डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है JioFS

JioFS एक डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है, जो भारत में डिजिटल ऋण, बीमा और भुगतान समाधान प्रदान करती है. कंपनी की स्थापना 2016 में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) द्वारा की गई थी और यह RIL की डिजिटल बिजनेस यूनिट जियो प्लैटफॉर्म का हिस्सा है. JioFS ने अपने कारोबार को तेजी से बढ़ाया है और वर्तमान में भारत में 300 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं. कंपनी का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में अपने ग्राहक आधार को 1 बिलियन तक बढ़ाना है.

Also Read: Paytm ने पेश किया म्यूजिक साउंडबॉक्स, मनी के साथ मिलेगा म्यूजिक का मजा, जानें डीटेल

तेजी से बढ़ रहा यह क्षेत्र

JioFS की लिस्टिंग भारत में डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और भारत में डिजिटल ग्राहकों की बढ़ती संख्या के कारण इसकी वृद्धि में और तेजी आयेगी. JioFS इस क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने के लिए अच्छी तरह से स्थापित है और इसकी लिस्टिंग से भारत में डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >