ITR Filing 2025: HRA छूट के लिए कौन-कौन सी जानकारी देनी होगी? पढ़िए पूरी डिटेल

ITR Filing 2025: पुरानी टैक्स व्यवस्था में HRA छूट के लिए अब ITR फाइलिंग के दौरान कार्यस्थल, किराया, वेतन और HRA की जानकारी देनी होगी. PAN जरूरी नहीं, पर डॉक्यूमेंट्स संभालकर रखें. HRA की गणना पुराने नियमों के अनुसार ही होगी। अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 है.

ITR Filing 2025: वेतनभोगी करदाता (Salaried Taxpayers) पुराने टैक्स स्लैब के तहत हाउस रेंट अलाउंस (HRA) पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं. लेकिन ध्यान दें, नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) में HRA छूट की अनुमति नहीं है. वित्त वर्ष 2024-25 (असेसमेंट ईयर 2025-26) के लिए ITR भरते समय कई जरूरी जानकारियां पोर्टल पर देनी होंगी.

इस बार e-filing पोर्टल पर मांगी जा रही ये नई जानकारियां

आयकर विभाग के पोर्टल पर इस साल HRA छूट के लिए कुछ अतिरिक्त विवरण भरने की जरूरत होगी. अगर आपने ये जानकारी पहले से अपने एंप्लॉयर को दी थी, तो यह पोर्टल पर प्री-फिल्ड मिल सकती है. नहीं तो आप खुद भी ये जानकारी भर सकते हैं.

जानकारी इस प्रकार है:

  • कार्यस्थल (Place of Work)
  • प्राप्त HRA की वास्तविक राशि (Actual HRA Received)
  • चुकाए गए किराए की वास्तविक राशि (Actual Rent Paid)
  • वेतन का विवरण, जिसमें बेसिक पे (Basic Pay) और महंगाई भत्ता (DA) शामिल हो

क्या PAN नंबर देना जरूरी है?

HRA छूट के लिए पोर्टल पर मकान मालिक का PAN नंबर भरना अनिवार्य नहीं है. हालांकि यदि आपका सालाना किराया ₹1 लाख से अधिक है, तो आपको एंप्लॉयर को PAN या मकान मालिक द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा (Declaration) जमा करनी होगी. साथ ही, किराए की रसीदें अपने पास जरूर रखें. भविष्य में आयकर विभाग की पूछताछ पर ये दस्तावेज काम आएंगे.

ITR Filing 2025: कैसे होगा HRA छूट की गणना?

पुरानी टैक्स व्यवस्था में HRA छूट की गणना का तरीका अब भी वही है. छूट की राशि इन तीनों में से सबसे कम होगी. यदि आप मेट्रो सिटी (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता) में रहते हैं तो वेतन का 50%, अन्य शहरों के लिए 40%. उदाहरण के लिए मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी ₹50,000 है और DA ₹5,000 है. अगर आप मेट्रो सिटी में रहते हैं और साल में ₹2,40,000 (₹20,000 प्रति माह) किराया देते हैं और HRA के रूप में ₹1,80,000 मिले हैं, तो तीनों में सबसे कम राशि ही छूट के रूप में मानी जाएगी.

ITR कौन भर सकता है?

वित्त वर्ष 2024-25 (असेसमेंट ईयर 2025-26) के लिए ITR फाइलिंग शुरू हो चुकी है. इस समय आप ITR-1 और ITR-4 फॉर्म के जरिए रिटर्न दाखिल कर सकते हैं (जांच लें कि आपकी पात्रता इनमें आती है या नहीं). ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है.

Also Read: हर लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितना कमाते हैं पेट्रोल पंप मालिक? जानिए पूरा गणित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >