Israel-Iran War Impact: इजरायल-ईरान में बढ़ी जंग तो तेल की कीमतों में लगेगी आग,अपनी गाड़ी टैंक करा लें फुल

Israel-Iran War Impact: ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें करीब 180 मिसाइलें दागी गईं. इस हमले से क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिला. इस तनाव के चलते कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी से उछाल देखा गया है. मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के कारण ऊर्जा बाजार अस्थिर हो गए हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम से कच्चे तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है.

भारत में फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ती चिंताएं: क्रूड ऑयल की कीमतें फिर बढ़ीं

Israel-Iran War Impact: फेस्टिव सीजन की शुरुआत से ठीक पहले, भारत में बढ़ती महंगाई की चिंता एक बार फिर से सामने आ रही है.सितंबर की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखी गई थी, जिससे यह उम्मीद बंधी थी कि देश में लंबे समय से स्थिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, यह उम्मीदें अब इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण धूमिल होती नजर आ रही हैं.

दरअसल, इन दोनों देशों के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से अस्थिरता पैदा हो गई है. इसका असर तेल की कीमतों पर भी साफ देखा जा सकता है. हाल ही में, क्रूड ऑयल का दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया है, और यदि यह बढ़ोतरी जारी रही, तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। यह फेस्टिव सीजन में जनता के लिए राहत के बजाय महंगाई का बड़ा झटका साबित हो सकता है.

Aadhaar Online Update: आधार अपडेट कराने की बढ़ी तारीख, UIDAI ने बताई नाम-पता और DOB बदलने की प्रक्रिया

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्रूड ऑयल का असर

भारत जैसे देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक क्रूड ऑयल के अंतरराष्ट्रीय दामों पर निर्भर करती हैं. जब क्रूड की कीमतें बढ़ती हैं, तो आयात लागत भी बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर पड़ता है। इसके साथ ही, परिवहन और लॉजिस्टिक्स की लागत भी बढ़ जाती है, जिससे अन्य वस्तुओं की कीमतें भी प्रभावित होती हैं.

फेस्टिव सीजन में जब मांग बढ़ती है, तो तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति की समस्या और गंभीर हो सकती है. ऐसे में, पेट्रोल-डीजल के दामों में संभावित वृद्धि से जनता को आर्थिक झटके का सामना करना पड़ सकता है, जो त्योहारों के बीच उनकी जेब पर अतिरिक्त भार डाल सकता है.

Also Read :लाखों युवाओं को हर महीने 5000 देगी मोदी सरकार, जल्द शुरू करने जा रही यह स्कीम

Also Read: SIP से पैसे कैसे कमाएं? देखिए CA Aloke Poddar का एक्सक्लूसिव VIDEO इंटरव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >