Indian Stock Market 20 January 2026: भारतीय शेयर बाजार यानी सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत आज काफी ठंडी रही है. सेंसेक्स लगभग 21 पॉइंट्स गिरकर 83,224 के आसपास ट्रेड कर रहा था, वहीं निफ्टी में भी हल्की गिरावट देखी गई है और यह 25,574 के लेवल पर टिका रहा. मार्केट में इस गिरावट के पीछे की बड़ी वजह ग्लोबल ट्रेड को लेकर टेंशन और विदेशी निवेशकों (FIIs) द्वारा की जा रही लगातार बिकवाली है. असल में, अमेरिका में टैरिफ को लेकर जो नई नीतियां आ रही हैं, उसने पूरी दुनिया के इन्वेस्टर्स को थोड़ा डरा दिया है, जिसका असर हमारे दलाल स्ट्रीट पर भी दिख रहा है.
आखिर मार्केट आज सुस्त क्यों है?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल लेवल पर चल रही उथल-पुथल की वजह से इंडियन मार्केट में अभी रिस्क वाले मूड में है. अमेरिका की तरफ से टैरिफ के आक्रामक इस्तेमाल ने अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे इन्वेस्टर्स पैसा लगाने से हिचकिचा रहे हैं. इसके अलावा, रुपए की कमजोरी और जियोपॉलिटिकल तनाव ने भी सेंटीमेंट खराब किया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि हमारे अपने घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) डटे हुए हैं और वे खरीदारी करके मार्केट को ज्यादा नीचे गिरने से बचा रहे हैं.
निफ्टी और बैंक निफ्टी का अगला पड़ाव क्या है?
टेक्निकल तौर पर देखें तो निफ्टी अभी एक नाजुक मोड़ पर है. 25,600 का जो लेवल सपोर्ट का काम कर रहा था, निफ्टी उसके नीचे चला गया है, जो एक शॉर्ट-टर्म गिरावट का संकेत है. अब सबकी नजर 25,500 के लेवल पर है. अगर विदेशी निवेशकों का दबाव और एक्सपायरी वाली सेलिंग बढ़ी, तो निफ्टी 25,400 या उससे भी नीचे जा सकता है. वहीं दूसरी ओर, बैंक निफ्टी थोड़ा मजबूत दिख रहा है. जब तक यह 60,000 के ऊपर है. तब तक उम्मीद है लेकिन अगर यह 59,700 से नीचे फिसला तो फिर थोड़ी चिंता बढ़ सकती है.
ग्लोबल लेवल पर क्या खिचड़ी पक रही है?
भारत के बाहर भी काफी कुछ बदल रहा है. इस हफ्ते की सबसे बड़ी चर्चा ट्रम्प की टैरिफ लगाने वाली बात को लेकर है, जिसका सीधा असर ग्लोबल मार्केट पर पड़ रहा है. उधर जापान में भी हलचल तेज है क्योंकि वहां की पीएम साने ताकाइची ने स्नैप इलेक्शन कराने का फैसला किया है ताकि वे अपनी आर्थिक नीतियों को मजबूती से लागू कर सकें. यूरोप में भी हलचल है, जहां बड़े लीडर्स ट्रम्प के ग्रीनलैंड टैरिफ पर चर्चा करने वाले हैं, जो 1 फरवरी से लागू होने वाले हैं. इन सभी विदेशी खबरों का असर हमारी शेयर बाजार पर पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: आज फिर महंगे हुए सोना-चांदी! दिल्ली से मुंबई तक रेट्स में भारी बदलाव, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
