Honda Electric Bike : स्मार्ट फीचर्स के साथ आ रही है होंडा की पहली इलेट्रिक बाइक

Honda Electric Bike: होंडा ने अभी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का नाम नहीं बताया है, लेकिन खबर है कि कंपनी इसे 2 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी. इसका एक टीजर भी जारी किया गया है.

Honda Electric Bike: जापानी दोपहिया कंपनी होंडा ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘Honda Activa e’ लॉन्च किया जो काफी चर्चा में रहा. अब कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाने की तैयारी में जुट गई है. सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी किया गया है, जिसमें बाइक को कैमोफ्लेज से ढका गया है. इसके बावजूद इसके लुक और डिजाइन की कुछ झलक के बारे में जानकारी सामने आई है. माना जा रहा है कि यह बाइक स्टाइलिश और मॉडर्न फीचर्स से लैस होगी जो लोगों को काफी पसंद आने वाली है.

कब पेश होगी Honda Electric Bike?

होंडा ने अभी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक का नाम नहीं बताया है, लेकिन खबर है कि इसे 2 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है. इसकी तकनीकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि यह बाइक कंपनी के ईवी फन कॉन्सेप्ट मॉडल पर आधारित हो सकती है, जिसे पिछले साल इटली के मिलान में हुए EICMA मोटरसाइकिल शो में दिखाया गया था. इससे बाइक के डिजाइन और फीचर्स को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.

कैसी है Honda Electric Bike?

होंडा के टीजर में नई इलेक्ट्रिक बाइक का TFT डैशबोर्ड और LED DRL नजर आ रहे हैं, जिनका डिजाइन EV फन कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है. इसके अलावा टीजर में LED टर्न इंडिकेटर्स, शार्प डिजाइन और छोटी टेल भी दिख रही है, जो इसे स्पोर्टी लुक देती हैं. इससे इसके मॉडर्न स्टाइल का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : आधा भारत नहीं जानता होंडा का कॉरपोरेट कलर क्यों है लाल, जान जाएगा तो कर देगा कमाल

Honda Electric Bike फीचर्स

मैकेनिकल फीचर्स में इस बाइक में सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म, अप-साइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. इसमें बड़े रियर डिस्क ब्रेक और पिरेली रोसो 3 टायरों वाले 17-इंच पहिये भी हैं. टीजर में एक हमिंग साउंड (गुनगुनाहट) भी सुनाई देती है, जो संभवत: इसकी इलेक्ट्रिक मोटर से आने वाली आवाज है, जिससे इसे खास पहचान मिल सकती है. इसकी कीमत को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >