ड्रैगन को लगा तगड़ा झटका, गूगल ने प्ले स्टोर से चीनी शॉपिंग ऐप को किया रिमूव

मुख्य रूप से यह ऐप चीन में काम करता है. टिकटॉक समेत चीन के नियंत्रण वाले कई ऐप को लेकर पहले से अमेरिका-चीन के बीच तनाव है. कई अमेरिकी सांसदों ने टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था.

हांगकांग : भारत के साथ सीमा विवाद और अमेरिका के साथ तनाव बनाने वाले चीन को तकनीकी तौर पर तगड़ा झटका लगा है. दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अपने प्ले स्टोर से चीनी शॉपिंग ऐप पिंडुओडुओ को हटा दिया. समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने चीनी शॉपिंग ऐप पिंडुओडुओ को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है, क्योंकि ऐप के अन्य स्रोतों से मालवेयर का पता चला था.

सुरक्षा चिंताओं से किया बाहर

गूगल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसने गूगल प्ले स्टोर पर पिंडुओडुओ ऐप को ‘सुरक्षा चिंताओं’ से बाहर कर दिया और वह इस मामले की जांच कर रहा है. मुख्य रूप से यह ऐप चीन में काम करता है. टिकटॉक समेत चीन के नियंत्रण वाले कई ऐप को लेकर पहले से अमेरिका-चीन के बीच तनाव है. कई अमेरिकी सांसदों ने टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था. उनका आरोप है कि इस तरह के ऐप का इस्तेमाल अमेरिकी यूजर्स की जासूसी के लिए किया जा सकता है.

गूगल ने यूजर्स को किया आगाह

पिंडुओडुओ चीन में एक लोकप्रिय ई-कॉमर्स ऐप है, जो अक्सर छूट प्रदान करता है, यदि यूजर्स किसी सामग्री को खरीदने के लिए टीम बनाते हैं. गूगल ने मंगलवार को यूजर्स को चेतावनी दी कि पिंडुओडुओ ऐप को उसके प्ले स्टोर से डाउनलोड न करें. गूगल ने अपने बयान में कहा कि इस तरह के चिह्नित दुर्भावनापूर्ण ऐप के इंस्टॉलेशन प्रयासों को रोकने के लिए गूगल प्ले प्रोटेक्ट की सेटिंग निर्धारित की गई है. बयान में कहा गया कि जिन यूजर्स के पास उनके डिवाइस पर डाउनलोड किए गए ऐप के संस्करण हैं, उन्हें आगाह किया जाता है और ऐप को अनइंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है.

Also Read: सीमा विवाद के बीच रक्षा बजट में बढ़ोतरी करने जा रहा चीन, ड्रैगन के मुकाबले कहां खड़ा है भारत

होल्डिंग कंपनी के शेयर में 14 फीसदी से अधिक गिरावट

यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ऐपल यूजर्स के लिए पिंडुओडुओ ऐप को लेकर समान सुरक्षा चिंताएं हैं, और यह ऐप अभी भी ऐपल के आईओएस स्टोर से मंगलवार को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध था. पिंडुओडुओ का संचालन करने वाली पीडीडी होल्डिंग इंक ने मामले पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. कंपनी में हांगकांग के कारोबार वाले शेयर में मंगलवार को 14.2 फीसदी की गिरावट आई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >