Gold-Silver Rate Today: पटना से लखनऊ तक बदले रेट, जानिए 9 सितंबर को गहने खरीदने में जेब होगी ढीली या मिलेगी राहत

सोने-चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं. जानिए पटना, लखनऊ और दिल्ली समेत अपने शहर में आज सोना और चांदी किस भाव पर मिल रही है.

Gold-Silver Rate Today: 9 सितंबर को अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बाजार में मामूली हलचल देखने को मिल रही है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए दरें कल के क्लोजिंग सेशन और आज सुबह के शुरुआती रुझानों के हिसाब से हैं. आज देश में 24 कैरेट सोना ₹15,536 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,241 प्रति ग्राम के स्तर पर स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर, चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखी गई है और यह ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है. 

सोने के रेट में कितना आया बदलाव?

आज देश में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,55,360 दर्ज हुआ, जो कल के मुकाबले ₹10 मामूली बढ़ा है.  वही 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए ₹1,42,410 पर मिल रहा है. त्योहारी सीजन से ठीक पहले कीमतों में बहुत बड़ी उछाल न होना ग्राहकों के लिए राहत की बात है. 

सोने का शहरवार भाव (10 ग्राम 24 कैरेट):

शहरआज का रेट (9 Sep)कल का रेट (8 Sep)कितना घटा/बढ़ा
पटना₹1,55,410₹1,55,400+ ₹10
लखनऊ₹1,55,510₹1,55,500+ ₹10
रांची₹1,55,360₹1,55,350+ ₹10
मुंबई₹1,55,360₹1,55,350+ ₹10
दिल्ली₹1,55,510₹1,55,500+ ₹10
कोलकाता₹1,55,360₹1,55,350+ ₹10
चेन्नई₹1,55,680₹1,55,670+ ₹10

चांदी की कीमतों में क्या रही हलचल?

चांदी के बाजार में आज थोड़ी नरमी देखने को मिली है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,49,900 दर्ज की गई, जो कल के मुकाबले ₹100 सस्ती हुई है. 10 ग्राम चांदी का रेट ₹2,499 चल रहा है. 

चांदी का शहरवार भाव (1 किलोग्राम):

शहरआज का रेट (9 Sep)कल का रेट (8 Sep)कितना घटा/बढ़ा
पटना₹2,49,900₹2,50,000- ₹100
लखनऊ₹2,49,900₹2,50,000- ₹100
रांची₹2,49,900₹2,50,000- ₹100
मुंबई₹2,49,900₹2,50,000- ₹100
दिल्ली₹2,49,900₹2,50,000- ₹100
कोलकाता₹2,49,900₹2,50,000- ₹100
चेन्नई₹2,54,900₹2,55,000- ₹100

(ध्यान दें: ऊपर दिए गए रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. खरीदारी से पहले स्थानीय सुनार से सटीक भाव जरूर पूछ लें.)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >