Gold-Silver Price: पटना, दिल्ली और लखनऊ में सोने की कीमतें बढ़ीं, जबकि चांदी में मामूली गिरावट दर्ज, जानें आपके शहर के नए रेट

Gold-Silver Price: ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. चांदी की कीमत भी (सभी टैक्स शामिल) बढ़कर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उठापटक जारी है. हाल के दिनों में दोनों धातुओं में तेजी देखने को मिली है, हालांकि बीच-बीच में हल्की गिरावट भी देखी गई. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नवीनतम रेट्स बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,28,592 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुई. वहीं, चांदी का भाव थोड़ा कम होकर 1,78,210 रुपये प्रति किलो पर आ गया. चूंकि सप्ताहांत में बाजार बंद रहते हैं, इसलिए शनिवार और रविवार को भी यही कीमतें मान्य मानी जाएंगी.

इसी बीच, ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. चांदी की कीमत भी (सभी टैक्स शामिल) बढ़कर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिली. हाजिर सोना बढ़कर 4,223.76 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी चढ़कर 58.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी.

आज का सोना–चांदी रेट (Gold–Silver Prices Today)

शुद्धता / कैरेटकीमत (प्रति 10 ग्राम) / प्रति किलो
24 कैरेट सोना₹1,28,592 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोना₹1,28,077 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना₹1,17,790 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना₹96,444 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना₹75,226 प्रति 10 ग्राम
चांदी (999)₹1,78,210 प्रति किलोग्राम

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹130090₹119260₹97610
मुंबई₹129940₹119110₹97460
कोलकाता₹129940₹119110₹97460
चेन्नई₹130900₹119990₹100140
पटना₹129990₹119160₹97510
लखनऊ₹130090₹119260₹97610
गुड़गांव₹130090₹119260₹97610
गाजियाबाद₹130090₹119260₹97610
नोएडा₹130090₹119260₹97610
जयपुर₹130090₹119260₹97610
अहमदाबाद₹129990₹119160₹97510
पुणे₹129940₹119110₹97460

Also Read: पुतिन और ट्रंप में से कौन हैं सबसे अमीर राजनेता? दुनिया के टॉप 10 सुपररिच लीडर्स को जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >