Gold-Silver Price: वेलेंटाइन डे के बाद चांदी के दाम ₹1 लाख के पार, सोना भी महंगा

Gold-Silver Price: 14 फरवरी के बाद चांदी की कीमतों में ₹2,350 की वृद्धि हुई, जिससे यह ₹1,00,600 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. यह तेजी एक ही दिन में दर्ज की गई.

Gold-Silver Price: रवरी महीने के दौरान सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. चांदी और सोना हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, जिससे आम लोगों के बजट पर असर पड़ रहा है. वेलेंटाइन डे के बाद से दोनों धातुओं की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं.

चांदी में भारी उछाल

14 फरवरी के बाद चांदी की कीमतों में ₹2,350 की वृद्धि हुई, जिससे यह ₹1,00,600 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. यह तेजी एक ही दिन में दर्ज की गई.

सोने की कीमत में इजाफा

शादी के सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए यह बुरी खबर है क्योंकि सोने के दाम भी बढ़ गए हैं. 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,006 प्रति ग्राम और 24 कैरेट की कीमत ₹8,732 प्रति ग्राम तक पहुंच गई है.

आज का सोना-चांदी भाव (15 फरवरी 2025)

  • 22 कैरेट सोना: ₹8,006 प्रति ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹8,732 प्रति ग्राम
  • चांदी: ₹100.60 प्रति ग्राम (₹1,00,600 प्रति किलोग्राम)

शहरों में सोने के दाम

  • नई दिल्ली: 22 कैरेट – ₹8,006, 24 कैरेट – ₹8,732 प्रति ग्राम
  • लखनऊ: 22 कैरेट – ₹8,006, 24 कैरेट – ₹8,732 प्रति ग्राम
  • पटना: 22 कैरेट – ₹7,996, 24 कैरेट – ₹8,722 प्रति ग्राम
  • मुंबई: 22 कैरेट – ₹7,991, 24 कैरेट – ₹8,717 प्रति ग्राम
  • कोलकाता: 22 कैरेट – ₹7,991, 24 कैरेट – ₹8,717 प्रति ग्राम

इस तेजी ने सोने-चांदी खरीदने वालों को मुश्किल में डाल दिया है. शादी के सीजन में खरीदारी की योजना बना रहे लोग अब बढ़ी हुई कीमतों से परेशान हैं.

Also Read: PM Kisan की 19वीं किस्त की तारीख कन्फर्म लेकिन असमंजस बरकरार, जानें क्यों?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >