सोना-चांदी फिर हुए महंगे: 24 कैरेट गोल्ड ₹1.52 लाख के पार, चांदी में भी ₹1,214 का उछाल

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार! 20 अप्रैल को 10 ग्राम सोना ₹1.52 लाख और चांदी ₹2.51 लाख के पार पहुंची. जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव और कैसे पहचानें असली चांदी.

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 20 अप्रैल, 2026 को कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, सोने और चांदी दोनों के दाम बढ़ गए हैं.

आज के ताजा भाव (20 अप्रैल, 2026)

आज सोने की कीमतों में ₹347 की बढ़त हुई है, जबकि चांदी ₹1,214 महंगी हुई है.

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,52,002 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,39,234 (प्रति 10 ग्राम)
  • चांदी (Silver): ₹2,51,000 (प्रति किलो)

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहरभाव (₹/10 ग्राम)शहरभाव (₹/10 ग्राम)
चेन्नई₹1,56,000दिल्ली/जयपुर₹1,55,440
लखनऊ₹1,55,440मुंबई/कोलकाता₹1,55,290
पटना/भोपाल₹1,55,340अहमदाबाद₹1,55,340

खरीददारी से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल

  1. सोने के लिए: हॉलमार्किंग अनिवार्य: हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही खरीदें. हॉलमार्क पर लगा अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) सोने की शुद्धता और कैरेट की गारंटी देता है. खरीदने से पहले IBJA की वेबसाइट पर भाव क्रॉस-चेक जरूर करें.
  2. चांदी की पहचान के 4 आसान तरीके
    मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती.
    आइस टेस्ट: चांदी पर बर्फ का टुकड़ा रखें, असली होने पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी.
    स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती, जबकि नकली में तांबे जैसी महक आ सकती है.
    क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर अगर कपड़ा काला हो जाए, तो चांदी असली है.

Also Read: क्या आपने भी लिया था 2020 का SGB? RBI दे रहा है मोटा मुनाफा कमाने का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >