Gold Rate Today: वेनेजुएला संकट के बीच सोना चमका, जानिए आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: वैश्विक स्तर पर वेनेजुएला संकट और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ने से इसके भाव लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं.

Gold Rate 6 January 2026: बीते कुछ समय से सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी तेज उछाल तो कभी हल्की गिरावट के बावजूद कुल मिलाकर सोने के दाम लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने में मजबूती बनी हुई है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA), गुडरिटर्न्स और एमसीएक्स के ताज़ा आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि निवेशक तेजी से सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर रुख कर रहे हैं.

वेनेजुएला संकट का असर, सोने की चमक और बढ़ी

वैश्विक स्तर पर वेनेजुएला संकट और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ने से इसके भाव लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,36,168 प्रति 10 ग्राम हो गया है.

MCX पर क्या है हाल?

घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव चढ़कर ₹1,37,270 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं GoodReturns के मुताबिक आज सोना ₹1,38,380 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी जारी है और यहां सोना महंगा होकर ₹1,40,400 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. हाजिर सोना 87.74 डॉलर यानी करीब 2.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,418.24 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है, जो इसकी मजबूती को दर्शाता है.

कैरेट के हिसाब से आज का सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)

कैरेटसोने का भाव (₹)
24 कैरेट₹1,36,168
23 कैरेट₹1,35,623
22 कैरेट₹1,24,730
18 कैरेट₹1,02,126
14 कैरेट₹79,658

आज 22, 24 और 18 कैरेट सोने का शहरों के हिसाब से भाव

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
दिल्ली1,38,3801,26,8601,03,830
मुंबई1,38,2301,26,7101,03,680
कोलकाता1,38,2301,26,7101,03,680
चेन्नई1,39,2101,27,6101,06,510
शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
लखनऊ1,38,3801,26,8601,03,830
मेरठ1,38,3801,26,8601,03,830
कानपुर1,38,3801,26,8601,03,830
अयोध्या1,38,3801,26,8601,03,830
गाजियाबाद1,38,3801,26,8601,03,830
नोएडा1,38,3801,26,8601,03,830
गुरुग्राम1,38,3801,26,8601,03,830
जयपुर1,38,3801,26,8601,03,830
चंडीगढ़1,38,3801,26,8601,03,830
लुधियाना1,38,3801,26,8601,03,830

Also Read: वेनेजुएला में किस भाव बिकता है पेट्रोल? कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >