Gold Price Today : सोना 8 हजार से ज्यादा सस्ता! दिवाली तक कीमत होगी 50 हजार के पार

Gold Silver Price, 3rd August 2021 : रिकॉर्ड लेवल से सोना आज भी करीब 8,200 रुपये सस्ता मिल रहा है. कोरोना के हालात को देखते हुए जानकार बता रहे हैं कि दिवाली तक सोने की कीमत करीब 52 हजार रुपये हो जाएगी. MCX पर आज सुबह 10 ग्राम सोने का भाव 0.32 फीसदी गिरकर 47,933 रुपये नीचे पहुंच गया.

Gold Silver Price, 3rd August 2021 : यदि आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो आज की कीमत पर नजर जरूर डाल लें. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) मंगलवार सुबह 10 ग्राम सोने का भाव 0.32 फीसदी गिरकर 47,933 रुपये नीचे पहुंच गया था. वहीं, चांदी (Silver price today) में भी मंगलवार को गिरावट नजर आई. आज यानी 3 अगस्त को चांदी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 67,528 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

वहीं, रिकॉर्ड लेवल की बात करें तो सोना आज भी करीब 8,200 रुपये सस्ता मिल रहा है. आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में 10 ग्राम सोने का भाव करीबन 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. इंटरनेशनल मार्केट पर नजर डालें तो GoldPrice.org के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार मे मंगलवार को भारतीय समयानुसार सुबह 8.32 पर MCX पर सोना में 0.017 फीसदी की गिरावट नजर आई. यह पीली धातु 1810.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है. वहीं, चांदी में भी 0.85 फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी और सिल्वर 25.29 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर उस वक्त था.

सोने में 124 रुपये की गिरावट, चांदी भी रही नरम : सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरम होने और डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 124 रुपये की गिरावट के साथ 46,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इससे पहले सोने का पिछला बंद भाव 47,041 रुपये प्रति 10 ग्राम था. सोमवार को चांदी भी 18 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 66,473 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी. इसका पिछला बंद भाव 66,491 रुपये था.

Also Read: Aadhaar-PAN Linking: घर बैठे आधार को पैन कार्ड से करें आसानी से लिंक, बिना स्मार्टफोन या लैपटॉप के होगा काम

सोना फिर से होगा 50 हजार के पार : दुनियाभर में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर बड़ा डर का माहौल दिख रहा है. भारत सहित दुनिया के कई देशों में तीसरी लहर इसी वैरियंट से आने की आशंका जताई जा रही है. कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि तीसरी लहर अगस्त में ही आएगी और इसका पीक अक्टूबर में होगा.

यदि आने वाले दिनों में डेल्टा प्लस के मामले तेजी से बढ़ते नजर आये तो इससे दुनियाभर के शेयर बाजार प्रभावित होंगे. इससे बाजार में बड़ी गिरावट देखी जाएगी. यदि ऐसा हुआ तो निवेशक एक बार फिर से सुरक्षित निवेश के लिए सोने का रुख कर सकते हैं. यही वजह है कि जानकार कह रहे हैं कि दिवाली तक सोना फिर से 52000 प्रति दस ग्राम के स्तर को छू सकता है.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >